Logo
ब्रेकिंग
रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ... आधार कार्ड में नया पता कैसे बदलें? बिना लाइन में लगे घर बैठे मोबाइल से अपडेट करने का आसान तरीका ईद-ए-मिलाद उन नबी 2026: 26 अगस्त को मनाया जाएगा 12 रबीउल अव्वल, जानिए इस दिन का अर्थ और इस्लामिक महत...
Header Ad

क्या आ गया प्री-मानसून…? राजस्थान में छाया कोहरा, महाराष्ट्र में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट

मई की शुरुआत में मौसम प्री-मानसून की तरह बना हुआ है. दिल्ली-यूपी से लेकर कई राज्यों के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. हैरत की बात यह है कि जिस समय गर्मी चरम पर होती है, उस दौरान मौसम सुहाना और सर्द जैसा है. राजस्थान के माउंट आबू में तो सुबह-सुबह कोहरा छा गया. महाराष्ट्र में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ निचले से ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों पर पंजाब और उत्तर-पश्चिम राजस्थान से सटे मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है. इसके प्रभाव में कई राज्यों के मौसम में चेंजिंग का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के कई जिलों में 6 और 7 मई को तेज बारिश का का पूर्वानुमान जताया है. इसको लेकर राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

महाराष्ट्र में येलो अलर्ट

देशभर में जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक के राज्यों में कल से बारिश शुरू होने की संभावना है, जिसके चलते आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. इसी पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. पुणे मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 48 घंटों के दौरान राज्यभर में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है.वहीं, राज्य में बीते 15 दिन में 64 हीट स्ट्रोक के मामले सामने आए हैं, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है.

15 दिन में 64 लोग हीट स्ट्रोक से प्रभावित

महाराष्ट्र में चिलचिलाती धूप और गर्मी के चलते 15 दिन में 64 लोग हीट स्ट्रोक से प्रभावित हुए हैं. जिसके चलते अब तक 3 लोगो की मौत हो चुकी है. जांच कमिटी इन मौतों की जांच करवा रही है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के सचेत रहने, धूप में जाने से बचने और खुद को हाइड्रेट रखने की हिदायत दी है.बीते 15 दिन में चंद्रपुर जिले, यवतमाल जिले और परभणी जिले में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. वहीं पालघर, रायगढ़ और ठाणे में हीट स्ट्रोक के मामले दर्ज हुए हैं.

माउंट आबू में छाया कोहरा

बदलते मौसम में राजस्थान के माउंट आबू में मंगलवार को बारिश के बाद कोहरा छा गया. मौसम विभाग के मुताबिक, एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व राजस्थान और पड़ोस पर बना हुआ है और दूसरा दक्षिण पाकिस्तान और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है. इसके प्रभाव में 06 से 11 मई के दौरान राजस्थान में छिटपुट बारिश की आशंका है. इस बीच आज यानी 6 मई को पूर्वी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.