Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

कोई भ्रम नहीं…राज ठाकरे से गठबंधन के सवाल पर उद्धव का बड़ा बयान

राज ठाकरे की पार्टी से उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले दल के गठबंधन की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं. इन सब के बीच उद्धव ठाकरे से जब आज पूछा गया किराज ठाकरे उद्धव ठाकरे गठबंधन करेंगे क्या? तो इस सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान आया.

उन्होंने कहा कि जो महाराष्ट्र के दिल में है, वो होगा. मेरे और हमारे शिवसैनिकों के मन में दिल में कोई भ्रम नहीं है. उनके (एमएनएस) मन में भी कोई भ्रम नहीं है. हम कोई संदेश नहीं, सीधे खबर देंगे. उद्धव ठाकरे के इस बयान के राजनीतिक अर्थ निकाले जाने लगे हैं.

दो दशक बाद साथ आने की अटकलें

वहीं, आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी राज ठाकरे की पार्टी के नेता अमित ठाकरे ने कहा कि गंठबंधन मीडिया में बयान देकर नहीं होते. अमित के मुताबिक राज और उद्धव ठाकरे को किसी भी तरह के गठबंधन से पहले एक दूसरे से बातचीत करना चाहिए.

ये सारी बयानबाजी एक ऐसे समय में हो रही है जब राज ठाकरे और और उद्धव ठाकरे के बीच एक सुलह की बातचीत हो रही है. कई सारे ऐसे बयान हैं जिनसे ऐसे इशारे मिल रहे हैं कि दोनों भतीजे उलझाऊ मुद्दों को किनारे रख दो दशक के बाद एक साथ आ सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.