Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

कुल्लू में भूस्खलन… घर पर गिरा मलबा, 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 3 घायल

0

हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बनकर बरस रही है. लगातार भारी बारिश की वजह से राज्य में आए दिन बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो रही हैं. इससे अब तक कई लोगों की जान जा चुकी हैं और लोग लापता हैं. अब एक बार फिर से हिमाचल के कुल्लू में भूस्खलन की घटना हुई. कुल्लू के निरमंड क्षेत्र के शमानी गांव में अचानक देर रात करीब दो बजे भूस्खलन की बड़ी घटना हुई.

इस हादसे की चपेट में करीब 8 आ गए. भूस्खलन से घर मलबे में दब गए. हादसा देर रात को हुआ, जिस वजह से एक घर में सो रहे परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गए. इस घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए निरमंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घर के मालिक शिवराम की पत्नी, बेटा-बहू और 2 बच्चों की मौत हो गई, जबकि शिवराम, उनके भाई और भाभी को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई

घायलों में शिवराम, धर्म दास और कला देवी शामिल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घाटू पंचायत के प्रधान भोगाराम ने बताया कि रात में भूस्खलन की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और प्रशासन को जानकारी दी. वहां पहुंचने पर मलबे में दबे लोग दिखाई दिए. निरमंड के SDM मनमोहन सिंह ने कहा कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसके साथ ही राहत-बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है.

कुल्लू में पहले भी हो चुकी घटनाएं

इस साल कुल्लू जिले में लगातार प्राकृतिक आपदाओं ने भारी तबाही मचाई हुई है. अब तक मणिकरण, बंजार, सैंज और सोलंग घाटी में बादल फटने और अचानक बाढ़ की घटना हुई. कुल्लू में इन घटनाओं की वजह से एक पुल और दुकानें बह गईं, जबकि भारी बारिश से सैकड़ों सड़कें और ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए. हाल ही में कुल्लू के आंतरिक अखाड़ा बाजार क्षेत्र में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग मलबे में दब गए थे.

14 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

Url

मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश में आगे भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 9 से 12 सितंबर तक हिमाचल के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. कुल्लू में भी 14 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. आज कुल्लू का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.