Logo
ब्रेकिंग
धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू...
Seva Mitra
Header Ad

कांवड़ यात्रा के लिए फाइनल हो गया रूट, ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान भी जारी, कब से होगा लागू?

इस वर्ष सावन मास की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यातायात को व्यवस्थित करने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है, जो यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता करेगा. सावन में लाखों की संख्या में कांवड़िये ब्रजघाट से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे.

11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान मुरदाबाद में हर शुक्रवार से सोमवार तक भारी और हल्के वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा हर रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार रात 8 बजे तक जीप, कार, पिकअप जैसे हल्के वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी.

दिल्ली-मुरादाबाद मार्ग पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-मुरादाबाद मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, ताकि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो. एसएसपी सतपाल अंतिल ने कांवड़ यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि थानों में दर्ज त्योहार रजिस्टर के आधार पर सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया जा चुका है.

कांवड़ मार्गों पर सभी व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

एसएसपी ने बताया कि इंटेलिजेंस रिपोर्ट का भी सावधानीपूर्वक अवलोकन किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके. सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ड्यूटी नियुक्त कर दी है और मुरादाबाद जिले में कांवड़ मार्गों पर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है. कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी प्रकार की व्यवस्थाओं में यदि किसी सुधार की आवश्यकता नजर आ रही है, तो संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उसे तत्काल ठीक किया जा रहा है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी मुरादाबाद द्वारा निरंतर निरीक्षण के माध्यम से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. इसके अलावा, पुलिस प्रशासन ने कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया है.

सभी जरूरी सेवाओं को सुनिश्चित किया जा रहा

यात्रा के दौरान चिकित्सा सुविधाएं, पेयजल की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सेवाओं को भी सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह है कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो, और सभी श्रद्धालु अपने धार्मिक अनुष्ठानों को सुरक्षित रूप से पूरा कर सकें.

सावन मास में कुल चार सोमवार

इस वर्ष सावन मास में कुल चार सोमवार और एक शिवरात्रि का पर्व शामिल है, जो कांवड़ियों के लिए विशेष महत्व रखता है. बरेली, संभल, चंदौसी, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर जैसे जिलों के श्रद्धालु हरिद्वार, गोमुख, गंगोत्री और गढ़ ब्रजघाट जैसे पवित्र स्थानों से गंगाजल भरकर अपने निकटवर्ती शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.