Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

‘औरंगजेब कुशल प्रशासक’- सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में कुलपति के बयान पर बवाल, ABVP ने किया हंगामा

0

राजस्थान के उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. एबीवीपी के छात्रों ने कुलपति डॉ. सुनीता मिश्रा के विवादित बयान का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया. एक सेमिनार के दौरान कुलपति ने औंरगजेब को कुशल प्रबंधक बताया था, जिसे लेकर छात्रों में आक्रोश फैल गया.

छात्रों का कहना है कि यह बयान मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा का अपमान है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रशासनिक भवन का शीशा तोड़ दिया. इतना ही नहीं प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे. प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की.

छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका

इसके अलावा प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि कुलपति डॉ. सुनीता मिश्रा को तत्काल बर्खास्त किया जाए. यही नहीं, कुछ छात्रों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कुलपति पर व्यक्तिगत टिप्पणियां भी कीं. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सुनीता मिश्रा का पुतला भी फूंक दिया. साथ ही जमकर नारेबाजी की. छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी औपचारिक प्रतिक्रिया

पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है. यह मामला सिर्फ एक बयान तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्र इसे क्षेत्रीय अस्मिता और मेवाड़ की संस्कृति का अपमान मान रहे हैं. वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सार्वजनिक मंचों पर दिए गए बयानों का सामाजिक असर कितना बड़ा हो सकता है और ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही कितनी जरूरी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.