Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

ओवैसी ही नहीं… पूरे देश में कट्टर मुस्लिम दलों से कांग्रेस क्यों बना रही है दूरी?

0

बिहार चुनाव में ओवैसी की पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर भले ही कांग्रेस की ना हो, लेकिन इसकी वजह देशव्यापी है. सिर्फ बिहार ही नहीं देशभर में कई ऐसे दल हैं, जिनसे इतिहास में कांग्रेस ने गठजोड़ किया है, लेकिन अब उनकी अर्जी पर विचार करने को भी तैयार नहीं है. दरअसल, महागठबंधन में शामिल होने के लिए ओवैसी राजद-कांग्रेस से अर्जी लगा चुके है लेकिन कांग्रेस सिर्फ बिहार के नजरिये से ओवैसी को नहीं देख रही है बल्कि देशभर के समीकरण के हिसाब से भी कांग्रेस ओवैसी से फिलहाल दूरी बनाकर चल रही है.

कट्टर मुस्लिम दलों से कांग्रेस क्यों बना रही है दूरी?

सिर्फ ओवैसी ही नहीं बल्कि असम में बदरुद्दीन अजमल की पार्टी, बंगाल में फुरफुरा शरीफ की पार्टी और यूपी में तौकीर रजा की पार्टी समेत कट्टर मुस्लिम दलों से दूरी रखने की रणनीति पर है, जबकि इतिहास में इनसे कांग्रेस का गठबंधन रहा है. अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस के जो गठबंधन के कई साथी हैं, उन्हें इन दलों को साथ लेने से ज्यादा परहेज नहीं है. लेकिन सूत्रों की मानें तो कांग्रेस फिलहाल ऐसे दलों से परहेज कर रही है, जिनके साथ जाने पर बीजेपी को देशभर में कांग्रेस की छवि को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का मौका मिल सके.

पिछले चुनाव में ओवैसी ने पहुंचाया था नुकसान

सूत्रों के मुताबिक, इस बीच कांग्रेस ने पिछले चुनाव से सबक लेते हुए आरजेडी को इस बात की छूट भी दी है कि अगर उसको लगता है कि सीमांचल जैसे इलाकों में जहां ओवैसी ने सबसे ज्यादा नुकसान महागठबंधन को पिछले चुनाव में पंहुचाया था, वहां पर अंदरखाने आपसी सहमति से उम्मीदवार दे दे, लेकिन किसी तरह का औपचारिक गठबंधन ना करें. दरअसल, कांग्रेस बीजेपी की हालिया हिंदू-मुस्लिम सियासत के मद्देनजर देशभर में अपनी छवि बचाए रखने के लिए ये कदम उठा रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.