Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

ऑपरेशन सिंदूर से बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान, LoC पर दागे मोर्टार और भारी गोले, 16 भारतीयों की मौत, भारत ने दिया करारा जवाब

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है. उसने एलओसी से सटे गांवों के पास सीजफायर की घटनाओं को बढ़ा दिया है, जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दे रही है. पाकिस्तान की ओर से की गई कार्रवाई में 16 मासूम भारतीयों की मौत हो गई. भारतीय सेना एलओसी पर लगातार पाकिस्तान की सेना को जवाब दे रही है.

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है. उसने एलओसी से सटे गांवों के पास सीजफायर की घटनाओं को बढ़ा दिया है, जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दे रही है. सेना की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान की परेशानी और बढ़ गई है. उसने सियालकोट के बाजवत सेक्टर के सीमा से सटे गांवों में लोगों को निकालने का अभियान शुरू कर दिया है. सियालकोट में भगदड़ जैसी स्थिति बनी हुई है. पूरे एरिया में आपातकालीन सायरन बजाए गए और बार-बार सार्वजनिक घोषणाएं की गईं. पाकिस्तानी सैनिकों ने लोगों से सुरक्षित क्षेत्रों में जाने की अपील की.

आम लोगों को बना रहा निशाना

पाकिस्तान एलओसी पर भारत के आम लोगों को निशाना बना रहा है. एलओसी से सटे गांवों में उसने बड़े हथियारों से गोले और मोर्टार दागे, जिसमें कुपवाड़ा के करनाह और पुंछ में रहने वाले आम लोगों की मौत हो गई. इसमें कई बच्चे भी शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक, 16 लोगों को मौत हो गई है, जबकि 57 लोग घायल हैं. पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, हालांकि भारतीय सेना पूरी तत्परता के साथ जवाब दे रही है. 7-8 मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से सीसजफायर का उल्लंघन किया.जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान की ‘मनमाना और अंधाधुंध गोलीबारी’ का अनुपात काफी ज्यादा है, जबकि भारत ने स्ट्राइक से समय भी निहत्थे नागरिकों को निशाना नहीं बनाया. एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि एलओसी पर भारत किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए एकदम तैयार है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.