Logo
ब्रेकिंग
UP News : मथुरा में सपा नेता पर मुकदमा दर्ज, बैंककर्मी को वाट्सऐप पर मैसेज भेजने का मामला आया सामने Article 164 Constitution of India: बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में बहस,... LJP Leader Antu Ishwar Arrest News: समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, गैर-जमानती वारंट के तहत गिरफ्तार हु... UP News: गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग पर सनसनीखेज वारदात, आरोपी ने गला दबाकर युवती की नाक काटी Ganaur News: दिल्ली में तैनात शेखपुरा के जवान संदीप की हार्ट अटैक से मौत, आर्मी अस्पताल में चल रहा थ... Chaudhary Birender Singh in Bhiwani: हुड्डा को जन्मदिन पर फोन किया पर उठाया नहीं, अब राजनीति छोड़ दे... Bhiwani News Update: इलाज के अभाव में कुत्ते की मौत पर हंगामा, पुलिस ने पोस्टमार्टम और जांच का दिया ... Panipat News: रोजाना 1500 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी, विशेषज्ञों के अभाव में जूझ रहे मरीज Haryana Dilapidated Buildings Data: हरियाणा में जर्जर और असुरक्षित इमारतों का कोई सरकारी रिकॉर्ड नही... Haryana News Faridabad: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के गणेश महोत्सव में राज्यपाल और सीएम ने की पूजा-अर...
Header Ad

एस.डी.एम. दफ्तर में विजीलैंस की Raid, मौके पर मची खलबली

लुधियाना: एस.डी.एम. ऑफिस में विजीलैंस की छापेमारी के बाद शुक्रवार को पूरा ऑफिस खाली मिला। स्टेनो का कमरा बाहर से बंद था और एस.डी.एम. ऑफिस का मुख्य गेट भी बंद पाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही ऑफिस में लंबे समय तक तैनात रहने वाले कर्मचारी रिश्वत का नेटवर्क बना लेते हैं, जो कर्मचारी हिरासत में लिया गया, वह भी कई सालों से एस.डी.एम. ऑफिस में तैनात था। लोगों का सुझाव है कि हर दो-तीन साल में कर्मचारियों का तबादला कर दिया जाए। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इतनी बड़ी रकम का मामला एक कर्मचारी तक सीमित नहीं हो सकता। इसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों की भी भूमिका हो सकती है। अगर विजिलेंस विभाग बिना किसी दबाव के जांच करे, तो बड़े खुलासे की संभावना है।

गौरतलब है कि लुधियाना जिले के रायकोट में एस.डी.एम. गुरबीर सिंह के दफ्तर में विजीलैंस ब्यूरो ने देर शाम छापेमारी की। इस दौरान दफ्तर से 24.06 लाख रुपए बरामद किए गए। विजीलेंस की छापेमारी के समय एस.डी.एम. गुरबीर सिंह मौके से फरार हो गया, जबकि उसके स्टेनो जतिंदर सिंह को विजीलैंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के अनुसार विधायक हाकम सिंह ठेकेदार की टीम ने सबसे पहले एस.डी.एम. दफ्तर पर छापा मारा। विवाद बढ़ने पर लुधियाना से विजीलैंस को बुलाया गया। डी.एस.पी. शिवचंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग 2 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान किसी भी पत्रकार या खुफिया विभाग के कर्मचारी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। विजीलैंस ने स्टेनो जतिंदर सिंह से पूछताछ के बाद एस.डी.एम. के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डी.एस.पी. शिवचंद स्टेनो जतिंदर सिंह को लेकर लुधियाना चले गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.