Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

एक हाथ में हथकड़ी, दूसरे में मोबाइल… पुलिस के सामने बेखौफ होकर Reel बनाता रहा हत्या का आरोपी

आपने कभी सुना है कि क्या कोई हत्या का आरोपी पुलिस की कस्टडी में हो और रील बना रहा हो. जाहिर सी बात है आपने ऐसा नहीं ही सुना होगा, लेकिन मध्य प्रदेश के रीवा से एक ऐसा मामला सामने आया है. यहां एक आरोपी को हथड़की लगी हुई है. आरोपी पुलिस की कस्टडी में है, लेकिन रील बना रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो रीवा के संजय गांधी अस्पताल का बताया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि आरोपी को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया था. अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आदेश दिए हैं कि मामले की जांच की जाए. जानकारी के अनुसार, ये वीडियो दो दिन पहले का है. जब चेकअप और इलाज के लिए आरोपी को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया था. आरोपी को फुल वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया. वो बखौफ होकर रील बना रहा था. वीडियो वायरल होने बाद पूरे मामले का पुलिस ने संज्ञान लिया.

पुलिसकर्मियों से मांगा गया जवाब

आरोपी के साथ जो पुलिसकर्मी गए थे उनकी भूमिका भी संदिग्ध है. ऐसा पुलिस ने माना है. उन्हें नोटिस देकर उनसे जबाब देने के लिए कहा गया है. उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी. पुलिस अधिक्षक विवेक सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं. बता दें कि पुलिस कस्टडी में रील बनाते हुए जिसका वीडियो वायरल हो रहा है वो एक मर्डर का आरोपी है. आरोपी का नाम वैभव ठाकुर है.

वैभव ठाकुर का आरोप है इसने साल 2018 के मार्च में रीवा के टीआरएस कॉलेज के भीतर एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी. वीडियो वायरल होने के बाद एक बड़ा सवाल ये है कि एक हत्या के अपराधी के पास रील मोबाइल फोन कैसे आया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.