Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

उम्र 30, 32 और 36 महिलाओं की ये तिकड़ी मर्दों को करती टारगेट, डिमांड पूरी न होने पर देतीं रेप की धमकी; गिरफ्तार हुईं तो खुला पुराना चिट्ठा

राजस्थान के दौसा से हनीट्रैप का मामला सामने आया है. यहां से तीन ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जो पहले लोगों को अपने जाल में फंसाती थी और फिर उसने पैसे ऐंठती थीं. यही नहीं ये महिलाएं इतनी शातिर थी कि अगर कोई इन्हें पैसे देने से इनकार करता था तो ये महिलाएं उन्हें झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी तक देती थी. तीनों महिलाएं लोगों को ब्लैकमेल करने का काम करती और पैसे ऐंठती थीं.

अब तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि तीनों जयपुर की रहने वाली हैं और अलवर में रहती हैं. महिलाओं की पहचान 36 वर्षीय दमली बाबरिया, 32 वर्षीय मनमरी उर्फ सीमा बाबरिया और 30 वर्षीय आरती उर्फ पूजा के रूप में हुई है. पुलिस को इन महिलाओं पर शक है कि पूछताछ में इनके जरिए हनीट्रैप के और भी मामलों का खुलासा हो सकता है.

रेप केस में फंसाने की धमकी

हाल ही में ये तीनों महिलाएं एक व्यक्ति के पास गईं और उससे भैंस का बच्चा खरीदने की बात की. उसने खरीदने से मना कर दिया. इसके बावजूद महिलाएं उस शख्स से पैसों की मांग करने लगीं. जब उसने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया तो महिलाएं सीधा उस शख्स के घर जा पहुंचीं. घर पर जाकर उन्होंने खूब हंगामा किया, जब उन्हें ऐसा करने से मना किया गया तो वह 50 हजार रुपये मांगने लगीं. फिर जब शख्स ने इसके लिए भी मना किया तो महिलाओं ने उसे धमकी दी कि वह उसे रेप केस में फंसा देंगी.

कई लोगों को जाल में फंसा चुकीं

इसके बाद परेशान व्यक्ति थाने पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी और पूरी बात बताई. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया और महिलाओं की तलाश की. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि इन महिलाओं ने सिकंदरा, बालाहेड़ी और जयपुर के कई लोगों को अपने जाल में फंसाया है. अगर कोई इनके जाल में फंस जाता था तो ये पैसे ले लेती थीं और जो नहीं फंसता था. उस पर रेप का झूठा आरोप लगाकर राजीनामे के नाम पर लाखों रुपये ले लेती थीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.