Logo
ब्रेकिंग
Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय... Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के हाईप्रोफाइल केस में कल्पना मिश्रा को मिली जमानत, कोर्... Bihar Flood News: बिहार के 12 जिलों में बाढ़ से हाहाकार, भागलपुर में NH-80 पर 2 फीट पानी; 5 दिनों से... ब्रिक्स समिट 2026 को लेकर दिल्ली पुलिस का ट्रैफिक प्लान: सेंट्रल दिल्ली में सुबह 9:30 से रात 9:30 तक... Bijnor News: BRICS सम्मेलन में छाई बिजनौर की ‘विदुर हर्बल टी’, 1 लाख के लोन से खड़ा किया 12 करोड़ का... Delhi BRICS Summit: 18वें ब्रिक्स सम्मेलन में दिखा पीएम मोदी का जलवा, बिजनेस फोरम के बाद विदेशी प्रत... Bareilly Crime News: युवती को मस्जिद ले जाकर जबरन पढ़वाया कलमा, विरोध पर पीटा; अब तेजाब फेंकने की धम... Sergio Gor Visit: मणिपुर और दार्जिलिंग की प्राकृतिक सुंदरता के मुरीद हुए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर,...
Header Ad

उत्तर प्रदेश में बिक गई MP के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की जमीन, कानों कान किसी को नहीं लगी खबर! ऐसे हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले में पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की जमीन धोखाधड़ी करके बेच डाली गई. पूरा मामला तब सामने आया जब जमीन की देखभाल करने वाले अनिल यादव ने शुक्रवार को देखा कि वहां पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके बाद तुरंत जिला मजिस्ट्रेट, उप-जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई गई. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है.

दिग्विजय सिंह की ये जमीन 0.152 हेक्टेयर है, जो अंबेडकर नगर जिले के आलापुर तहसील के रामनगर महुवार गांव में स्थित है. पहले यह जमीन दिग्विजय सिंह मां, अपर्णा देवी के नाम थी, जिनका 1986 में निधन हो गया था. इसके बाद सिंह ने इस जमीन का उत्तराधिकार (विरासत) लेने के लिए आवेदन किया और 18 मई 2024 को उनके नाम पर जमीन दर्ज कर दी गई.

निर्माण कार्य शुरू होने पर पता चला पूरा खेल

अनिल यादव ने तहसील प्रशासन और पुलिस को बताया कि आलापुर तहसील के केवटला गांव के रहने वाले राम हरक चौहान ने 1989 में खुद को दिग्विजय बताकर जमीन अपने नाम कर ली, जिसे बाद में रिटायर अपर पुलिस अधीक्षक जियालाल और राम नगर महुवार गांव निवासी राजबहादुर को जमीन बेच दी.

खरीदारों के परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया, जिसके बाद यादव ने शिकायत दर्ज कराई गई. यह कैसे संभव हुआ, यह एक बड़ा सवाल है। क्या राजस्व रिकॉर्ड में कोई खामी थी या फिर कोई जानबूझकर धोखाधड़ी की गई? इस बारे में फिलहाल जांच की जा रही है.

जांच में जुटे अधिकारी

अधिकारियों ने बताया कि तहसील प्रशासन ने निर्माण कार्य रोक दिया है और भूमि रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी गई है. आलापुर तहसील के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि भूमि अभी भी आधिकारिक तौर पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नाम पर पंजीकृत है. उन्होंने कहा कि जमीन पर निर्माण कार्य रोक दिया गया है और तहसील प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.