Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसे में मां-बेटी की मौत, तीर्थयात्रा पर गईं थी दोनों

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. मृतकों में उत्तर प्रदेश के बरेली की राधा अग्रवाल और उनकी बेटी भी शामिल हैं. दरअसल, बरेली जिले के आलमगीरी गंज की रहने वाली 79 वर्षीय राधा अग्रवाल अपनी बेटी रुचि अग्रवाल के साथ तीर्थ यात्रा के लिए निकली थीं.

दोनों गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करने के लिए महाराष्ट्र से उत्तराखंड गई थीं. राधा अग्रवाल कुछ समय से अपनी बेटी के साथ महाराष्ट्र में ही रह रही थीं. राधा का और परिवार बरेली में रहता है. उत्तरकाशी में अचानक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस विभाग को मिली, उन्होंने तुरंत राधा अग्रवाल के बरेली स्थित घर पर जाकर परिवार को जानकारी दी. कोतवाली थाना क्षेत्र के आलमगीरी गंज में जब यह खबर पहुंची, तो परिवार में कोहराम मच गया. हर कोई स्तब्ध रह गया. राधा अग्रवाल के भतीजे उमंग अग्रवाल ने बताया कि बुआ राधा हाल ही में महाराष्ट्र में अपनी बेटी के पास गई थीं. वहीं से उन्होंने तीर्थ यात्रा का प्लान बनाया था.

परिवार में पसरा मातम

उमंग ने कहा कि बुआ बहुत धार्मिक थीं और हर साल यात्रा पर जाती थीं. इस बार भी वह बहुत उत्साहित थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. राधा अग्रवाल की देवरानी नीरू अग्रवाल ने कहा कि मेरी जेठानी बहुत ही मिलनसार और समझदार थीं. उनके जाने से पूरा परिवार टूट गया है. किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि मां-बेटी अब इस दुनिया में नहीं रहीं.

स्थानीय पार्षद ने दी श्रद्धांजलि

वहीं स्थानीय पार्षद मुकेश सिंघल ने हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि राधा अग्रवाल बेहद सम्मानित और सामाजिक महिला थीं. उनका यूं अचानक चले जाना पूरे मोहल्ले के लिए भी बड़ा नुकसान है. उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया. उत्तरकाशी प्रशासन की मदद से मां-बेटी के शवों को बरेली लाने की प्रक्रिया चल रही है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने व्यक्त किया दुख

परिवार दोनों के शव लाने के लिए उत्तरकाशी जाने की तैयारी कर रहा है. जैसे ही पार्थिव शरीर बरेली पहुंचेगा, अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जाएगी. परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस हादसे ने बरेली के लोगों को झकझोर कर रख दिया है. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने दुख व्यक्त किया है और परिवार को सांत्वना दी है. राधा और रुचि की यादें हमेशा उनके अपनों के दिलों में जिंदा रहेंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.