Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

भारत के इस गांव तक पहुंचे थे पाकिस्तानी टैंक, पहले के मुकाबले वीभत्स हुआ फायरिंग का तरीका… आरएस पुरा के लोगों ने बताया

पाकिस्तान की ओर से कठुआ से लेकर पुंछ राजौरी सभी इलाकों में रूक रूक कर फायरिंग हो रही है. बार्डर इलाके में प्रशासन की ओर से सभी लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गयी है. इन सबके बीच गांव के बुजुर्गों का कहना है कि पहले की फायरिंग और अब के फायरिंग का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है.

जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर से 15 किलोमीटर दूर सुचेतगढ़ बार्डर पर टीवी9 भारतवर्ष की जब टीम पहुंची तब वहां के बुजुर्गों ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से फायरिंग कोई नयी बात नहीं है. गांव के बुजुर्ग अमरिंदर सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं है कि पहले फायरिंग नहीं होती थी. उन्होंने कहा कि फायरिंग तो हर जमाने में होती रही है, लेकिन अब उसका स्वरूप पहले से अधिक वीभत्स हो गया है. उन्होंने कहा कि पहले छोटी फायरिंग होती थी, जिसकी रेंज महज कुछ दूरी की थी. आज-कल दो तीन किलोमीटर की फायरिंग आम बात है. इतने से भी नहीं बनता तो मोर्टार और शेलिंग कर देते हैं, जिसकी जद में आम गांव वाले आ जाते हैं.

कन्ट्रोल रूम से हो रहा कन्ट्रोल

गांव के पूर्व सरपंच सुवर्ण लाल ने टीवी9 भारतवर्ष से बातचीत में बताया कि सरकार ने हालिया परिस्थितियों के मद्देनजर एक कन्ट्रोल रूम बनाया है़. वहां से जब जैसा आदेश आता है, वैसे ही हम काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बुधवार शाम को गांव खाली करने का आदेश आया. उसके बाद फौरन गांव के लोगों ने इलाके को खाली किया.

इसी गांव में टैंक छोड़ भागे थे पाकिस्तानी

गांव के बुजुर्ग सोहन लाल बताते हैं कि भारत पाकिस्तान के जंग में इस गांव तक पाकिस्तानी सेना के टैंक पहुंच गए थे. भारत ने जब मुंहतोड़ जवाब दिया तब पाकिस्तानी सेना अपनी टैंको को छोड़कर यहां से भाग गए थे. उस समय भारतीय सेना बाद में सियालकोट तक पहुंच गयी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.