Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

इटावा कांड के बाद कहां गायब हैं कथावाचक मुकुटमणि और संत सिंह? घर में सन्नाटा, फोन भी बंद

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के दांदरपुर गांव में कथावाचक मुकुटमणि सिंह यादव और संत सिंह के साथ बदसलूकी की घटना ने हिलाकर रख दिया है. अब दोनों कथावाचक गायब हैं. पुलिस की टीम औरैया के अछल्दा कस्बे में गई, जहां कथावाचक मुकटमणि किराए के मकान में रहते थे, लेकिन वहां भी ताला लटका मिला. कथावाचक संत सिंह के इटावा स्थित घर पर जब पुलिस पहुंची तो उनके घरवाले तो मिले, लेकिन संत सिंह का कोई पता नहीं चला. दोनों के मोबाइल भी बंद हैं. दांदरपुर मामले की जांच में दोनों का गायब होना अब पुलिस के लिए समस्याएं पैदा कर रहा है.

21 जून को दांदरपुर गांव में कथा के दौरान कथावाचकों की जाति उजागर होने पर कुछ गांववालों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की. आरोप है कि कथावाचक मुकुटमणि की चोटी काट दी गई और संत सिंह का सिर जबरन मुंडवा दिया गया. इस अमानवीय घटना का वीडियो 23 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

दोनों पक्षों की ओर से दर्ज हैं FIR

वीडियो सामने आने के बाद 24 जून को कथावाचक संत सिंह ने थाने में दो नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. लेकिन इसी दिन कथा आयोजन से जुड़ी यजमान महिला ने पलटवार करते हुए कथावाचकों पर जाति छिपाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए एक और केस दर्ज करा दिया.

फरार आरोपी और पुलिस की तलाश

झांसी पुलिस के निरीक्षक जेपी पाल मामले की विवेचना कर रहे हैं. उन्होंने सबसे पहले दांदरपुर गांव पहुंचकर आयोजन से जुड़े लोगों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए. इसके बाद पुलिस टीम कथावाचक मुकुटमणि की तलाश में औरैया जिले के अछल्दा कस्बे स्थित उनके किराए के मकान पर पहुंची, लेकिन वहां ताला लगा मिला. स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि घटना के बाद से मुकुटमणि वहां नहीं लौटे हैं.

दूसरी ओर, कथावाचक संत सिंह के इटावा स्थित घर पर भी पुलिस पहुंची, लेकिन वे वहां मौजूद नहीं थे. उनके परिवारजन मिले, मगर उन्होंने संत सिंह के बारे में कुछ भी बताने में असमर्थता जताई. पुलिस ने परिवार से आग्रह किया है कि वे संत सिंह को जल्द से जल्द जांच अधिकारी से संपर्क करने के लिए कहें. निरीक्षक जेपी पाल ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी निष्पक्षता से की जा रही है और सभी पक्षों के बयान लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है. पुलिस का मानना है कि कथावाचकों से पूछताछ होने पर ही पूरे विवाद की सही तस्वीर सामने आ सकेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.