Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

इंद्र देव अब तो बरसो! बर्फ के पानी में बैठकर मनाया, जयपुर में बारिश के लिए पंडितों ने किया अनूठा प्रयोग

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच अच्छी बारिश की उम्मीद और इंद्र देव के आशीर्वाद के लिए अनूठा यज्ञ किया गया. नौतपा के प्रचंड गर्मी ने पशु-पक्षी, जीव-जंतु के साथ ही इंसानों की हाल बेहाल करा हुआ है. इससे निजात पाने के लिए जयपुर के पंडितों ने अनूठा यज्ञ करके सूर्य देव से तपिश कम करने की प्रार्थना की है. इसके कई फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें कई पंडित बर्फ के ठंडे पानी में बैठकर पूरा-अर्चना और यज्ञ करते हुए नजर आ रहे हैं.

देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं, कुछ राज्यों में बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. गर्मी के कहर से राजस्थान भी अछूता नहीं है. प्रदेश के कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंच गया. इस बीच जयपुर के पंडितों ने सूर्य देव से भीषण गर्मी कम करने को लेकर अनोखे तरीके यज्ञ करते हुए प्रार्थना की है. पंडितों ने ठंडे पानी और बर्फ से भरे टब में बैठकर यज्ञ किया है.

पानी में बैठकर पंडितों ने किया यज्ञ

पानी में बैठकर यज्ञ करने वाले पंडितों ने सूर्य देव से तपिश कम करने की प्रार्थना के साथ ही इंद्र भगवान से बरसात की भी कामना की है. इस दौरान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां भी दीं. इस यज्ञ का आयोजन जयपुर के रामनगर में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में हुआ था. यज्ञ कर रहे पंडितों बताया कि धर्म ग्रंथों के अनुसार सनातन काल से ही यज्ञ-हवन की परंपरा चली आ रही है.

अच्छी बारिश और भीषण गर्मी से राहत

जनकल्याण के उद्देश्य से सच्चे मन और विधि विधान से यदि अनुष्ठान किया जाए, तो उद्देश्य की पूर्ति भी होती है, इसलिए प्रदेश और देश में अच्छी बारिश के लिए इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए पानी में बैठकर यज्ञ किया गया. ताकि सर्वोच्च गर्मी के प्रकोप से राहत मिले और अच्छी बारिश हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.