Logo
ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
Header Ad

इंतजार खत्म, इस दिन आएगा ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ का फाइनल सीजन, पर यहां तगड़ा ट्विस्ट है

जिन पॉपुलर सीरीज का फैन्स लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं, उसमें मिली बॉबी ब्राउन की Stranger Things 5 भी शामिल है. साल 2022 में सीजन 4 आया था, जिसके बाद से ही पांचवें सीजन पर काम चल रहा है. अब फाइनली अमेरिकी टीवी सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के फाइनल सीजन का अनाउसमेंट हो चुका है. इसी साल के एंड में नेटफ्लिक्स पर फैन्स को पांचवां यानी फाइनल सीजन देखने को मिलेगा. नेटफ्लिक्स ने एक स्पेशल वीडियो शेयर कर डेट अनाउंस कर दी है. पर यहां एक तगड़ा ट्विस्ट है.

नेटफ्लिक्स ने यूट्यूब पर 2 मिनट का एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है. जिसके शुरुआत में ही इलेवन यानी मिली बॉबी ब्राउन की झलक देखने को मिलती है. यहां वो उसी रात के बारे में बात करती दिख रही हैं, जिसे यह बच्चे भुलाना चाहते हैं, पर कहीं न कहीं से फिर वो मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं.

कब आएगा ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ का फाइनल सीजन?

बस कुछ महीनों के इंतजार के बाद नेटफ्लिक्स पर आप भी ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के फाइनल सीजन को देख पाएंगे. इस सीजन का नाम है- THE FINAL SEASON. यह पांचवां सीजन तीन अलग-अलग हिस्सों में लाया जाएगा. जिसे मेकर्स ने अलग नाम भी दिया है. जहां वॉल्यूम 1- 26 नवंबर को स्ट्रीम होगा. तो वहीं, वॉल्यूम 2- क्रिसमस पर आएगा. आखिरी वॉल्यूम को न्यू ईयर पर लाया जाएगा. इसी के साथ ही सबसे बेहतरीन सीरीज में से एक ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ खत्म हो जाएगी.

दरअसल इस 2 मिनट के प्रोमो में पहले सीजन से अबतक की छोटी-छोटी झलक दिखाई गई है. जिसे देखकर जहां कुछ लोग खुश हैं, तो कुछ काफी इमोशनल हो रहे हैं. लेकिन एक आखिरी बार इलेवन, माइक व्हीलर, गैटन मातरज्जो, लुकास, मैक्स मेफील्ड, जोनाथन बायर्स और स्टीव हैरिंग दिखाई देंगे.

कब शुरू हुई थी ये सीरीज?

Stranger Things साइंस फिक्शन के साथ ही हॉरर ड्रामा सीरीज है. जिसका पहला सीजन 15 जुलाई 2016 को रिलीज किया गया था. वहीं सीजन 2 अक्टूबर 2017 में लाया गया. उसके बाद तीसरा सीजन 2019 जुलाई में आया. वहीं, चौथा सीजन दो पार्ट में 2022 में रिलीज किया गया. अब पांचवें यानी फाइनल पार्ट की बारी है, जिसे तीन हिस्सों में लाया जाएगा. पहला नवंबर, दूसरा क्रिसमस और फिर न्यू ईयर. देखना होगा कि मेकर्स ने किस ट्विस्ट के साथ फाइनल सीजन को बनाया है. इस बार क्या कुछ देखने को मिलेगा. अब सबसे खास क्या इलेवन की शक्तियां पिछले सीजन के मुकाबले बढ़ गई है या फिर कुछ और होगा. यह तमाम सवाल फैन्स वीडियो पर कमेंट कर पूछ रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.