Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

अहमदाबाद विमान हादसे में इंदौर की हरप्रीत की मौत, पति का जन्मदिन मनाने जा रही थी लंदन

इंदौर: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में इंदौर की एक बहू की मौत हुई है। मृतका हरप्रीत कौर इंदौर के होरा परिवार की है बहू है। उसका पति रॉबी लंदन में रहता है और हरप्रीत अपने पति रॉबी से मिलने लंदन जा रही थी। हरप्रीत के पति का 16 जून को जन्मदिन था और वह पति का जन्मदिन मनाने लंदन जा रही थी।

हरप्रीत होरा का माइका अहमदाबाद में है और वह बेंगलोर में रहकर जॉब करती थी। उसकी शादी इंदौर के रॉबी से 2020 में हुई थी।  हरप्रीत कल यानी 12 जून को अहमदाबाद से उसी फ्लाइट में बैठी जो टेक ऑफ के 5 मिनट बाद हादसे का शिकार हो गया था। हरप्रीत का टिकट 19 जून का था। लेकिन उसने एनवक्त पर टिकट बदल ली और हादसे का शिकार हो गई

बता दें कि फ्लाइट दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) के मुताबिक, विमान जब केवल 625 फीट की ऊंचाई पर था, तभी उसमें तकनीकी खराबी आई और वह तेजी से नीचे गिरा। इसके बाद एक तेज धमाके के साथ विमान क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार 242 यात्रियों में से एक यात्री जिंदा बच निकला। बाकी अन्य सभी की दर्दनाक मौत हुई है। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल हैं।

प्लेन मेघानीनगर के घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में गिरा, जहां पास में स्थित बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्र हॉस्टल में खाना खा रहे थे। विमान हॉस्टल भवन से टकरा गया, जिससे वहां मौजूद कई छात्रों की जान चली गई। ये छात्र देश के भावी डॉक्टर बनने का सपना लिए पढ़ाई कर रहे थे। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल था।शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं, जो इस त्रासदी की गंभीरता को बयां करती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.