Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश…गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी भी थे सवार

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटवीक एयरपोर्ट जा रही प्लेन अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गई है. इस प्लेन में क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोग सवार थे. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे. हादसे के दृश्य काफी भयावह हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा एक पेड़ से विमान के टकरा जाने से हुआ.

हालांकि, इसके बारे में अभी पुख्ता जानकारी मौजूद नहीं है. विमान में कुल 10 क्रू मेंबर के सवार होने की बात सामने आ रही है. विजय रुपाणी गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं. 2016 से लेकर 2021 के बीच कुल दो कार्यकाल में वे गुजरात के सीएम की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. गुजरात के राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से वह विधायक चुने जाते रहे हैं.

किस तरह हुआ ये विमान हादसा?

जानकारी के मुताबिक लंदन के लिए अहमदाबाद से उड़ान भरने यानी टेक ऑफ के 1 मिनट भीतर ही प्लेन क्रैश हो गया. आसमान में करीब 625 फीट की ऊंचाई पर पहुंचते ही प्लेन के क्रैश होने की बात की जा रही है. विमान Air India, B787 Dreamliner aircraft में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे. विमान की कमान फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के साथ कैप्टन सुमीत सभरवाल संभाल रहे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.