Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

अमेरिकी ब्लॉगर ने भारतीय स्लीपर ट्रेन में गुजारे 15 घंटे, अस्पताल में हुआ एडमिट

भारतीय ट्रेनों की दुर्दशा को दिखाने वाला एक ब्लॉग सामने आया है. जिसमें एक अमेरिकी ट्रैवल ब्लॉगर ने 15 घंटे भारतीय ट्रेन में गुजारे हैं. उसने व्लॉग में खुलासा किया है कि भारत में 15 घंटे की ट्रेन यात्रा के बाद उसे गंभीर रेस्पिरेटरी इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. मिसौरी के निक मैडॉक ने आठ साल से दुनिया भर में यात्रा कर रहे हैं और अपनी यात्राओं को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं.

उन्हें अजीब जगहों पर रहने और यात्रा करने का लंबा अनुभव है और भारतीय ट्रेन में होने वाली कई असुविधाओं से परिचित थे, लेकिन मैडॉक ने भारतीय ट्रेन यात्रा को चुना और अस्पताल में भर्ती होकर उनकी इस यात्रा का सफर खत्म हुआ.

भारतीय ट्रेन की यात्रा

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अमेरिकी व्लॉगर ने खुलासा किया कि भारतीय स्लीपर क्लास में 15 घंटे की यात्रा के बाद उसे गंभीर श्वसन संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया. साथ ही उन्होंने माना है कि आगे कभी ऐसी यात्रा करने का जोखिम नहीं उठाएंगे.

15 घंटे की यात्रा या शवों में सांस लेना

एक वीडियो में वह ऑक्सीजन मास्क पहने हुए दिखाई दे रहा हैं. मैडॉक ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “मुझे वास्तव में यकीन नहीं है कि यह 15 घंटे की ट्रेन थी या वाराणसी में शवों में सांस लेने का एक हफ्ता, लेकिन किसी भी तरह से ये फेफड़े खत्म हो चुके हैं.”

यात्रा से पहले लोगों की मानी थी बात

कमेंट सेक्शन में उन्होंने खुलासा किया कि दो लोगों ने उन्हें ट्रेन से जाने की सलाह दी थी. दूसरे वीडियो में उन्होंने ट्रेन के स्लीपर क्लास कोच में गंदे शौचालय को दिखाया है. उन्होंने अपनी यात्रा की तारीख या जिस रूट से यात्रा की उसका जानकारी नहीं दी है, लेकिन दोहराया कि उन्होंने ट्रेन में 15 घंटे बिताए और कसम खाई कि वह फिर कभी ये नहीं करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.