Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

अमरनाथ यात्रा को लेकर JK में अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, दिए कई निर्देश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं. यहां गृहमंत्री ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा समेत कई मामलों पर राजभवन जम्मू में हाई लेवल मीटिंग की है. गृहमंत्री ने कहा कि सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कही है. इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समेत कई सीनियर अधिकारी मौजूद रहे.

गृहमंत्री शाह गुरुवार को शाम टाइट सिक्योरिटी के बीच जम्मू पहुंचे. रात करीब साढ़े आठ बजे गृह मंत्री की अध्यक्षता में राजभवन जम्मू में हाई लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक शुरू हुई. इसमें अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा, आतंकरोधी अभियान, भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद की सुरक्षा स्थिति पर बातचीत हुई. इसके साथ ही गृहमंत्री ने सुरक्षा को लेकर कई निर्देश भी दिए हैं.

यात्रा की सुरक्षा में नहीं रहेगी कोई कसर-गृहमंत्री

गृह मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा 2025 की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन को पूर्ण सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए. यात्रा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया गया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

गृहमंत्री का साफ आदेश

भारत-पाकिस्तान संघर्ष और ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ और गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आईं थीं. हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की हर कोशिश को नाकाम कर दिया था. इसी के तहत इस बैठक में भी गृहमंत्री ने सेना को घुसपैठ की हर कोशिश को नाकाम करने का आदेश दिया है.

बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, बीएसएफ डीजी दलजीत चौधरी, सीआरपीएफ व खुफिया एजेंसियों के अधिकारी शामिल रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.