Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

अब तो हद हो गई! नागपुर में कैश नहीं ATM मशीन ही चुरा कर ले गए चोर, CCTV में कैद हुई घटना

महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. शहर में तीन चोर एक एटीएम मशीन चुराकर ले गए. घटना नागपुर जिले के उपरखेड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत भानेगांव में घटी. चोरी की यह चौंकाने वाली घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है. हालाँकि, इससे काफी दहशत फैल गई है. पुलिस ने बताया कि भानेगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित एक एटीएम मशीन चोरी होने की घटना हुई.

घटना सीसीटीवी में सुबह 2:45 बजे कैद हो गई. पुलिस ने बताया कि नीलेश राऊत का घर पारशिवनी रोड पर भानेगांव टी-पॉइंट से 200 मीटर दूर है. ऐसे में घर के सामने आंगन में वक्रांगी कंपनी की एटीएम मशीन थी. मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे पारशिवनी की तरफ से एक सफेद रंग की कार आई और नीलेश राउत के घर के पास रुकी. कार से तीन लोग उतरे और एटीएम मशीन के पास पहुंचे.

कार में सवार होकर ले गए एटीएम मशीन

चोरो ने एटीएम मशीन लगे सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे कर दिया. साथ ही नीलेश राउत के घर में लगे कैमरे को बंद करने के लिए तार काट दिया, लेकिन चोरों ने लाइट का तार काटा था, जिससे कैमरा नहीं बंद हुआ. हालांकि चोरों को लगा कि कैमरा बंद है. इसके बाद तीनों चोर एटीएम कक्ष में गए, एटीएम मशीन को उठाया और उसे चार पहिया ट्रक में लाद लिया. ट्रक में पहले से ही एक ड्राइवर बैठा हुआ था. वहीं कार में सवार होकर एटीएम मशीन को पारशिवनी की ओर ले गए.

एटीएम मशीन की कीमत

चोरी की घटना नीलेश राउत के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बुधवार सुबह पांच बजे जब वह सैर पर निकले तो उन्हें एटीएम मशीन नजर नहीं आई. एटीएम मशीन की कीमत 2 लाख 10 हजार रुपए है, तथा कुल 2 लाख 52 हजार 300 रुपए का कीमती सामान अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है. नीलेश ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बताया कि एटीएम मशीन चोरी हो गई है. इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.