Logo
ब्रेकिंग
घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल
Header Ad

अनूपपुर में नगर पालिका कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा,डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी नगर पालिका में पदस्थ कर्मचारी चंदू प्रजापति की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर इंद्रपाल की लापरवाही के कारण चंदू की जान गई है। बताया जा रहा है कि चंदू की तबीयत खराब होने पर उसे बिजुरी हनुमान मंदिर के पास स्थित इंद्रपाल के क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया था।

परिजनों का कहना है कि इंद्रपाल ने इलाज के नाम पर कई घंटे तक पैसे लूटे और गलत दवाइयां देते रहा। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में चंदू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिजुरी रेफर किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही चंदू की मौत हो गई।

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उनका आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर सिर्फ पैसे के लालच में गलत इलाज करता रहा। रोते – बिलखते परिजनों ने न्याय की मांग की है और प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.