Logo
ब्रेकिंग
आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ...
Seva Mitra
Header Ad

अनार vs चुकंदर: खून बढ़ाने में कौन है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें

0

हमारे शरीर में खून की कमी कई तरह की दिक्कतें लेकर आती है. शरीर में खून कम होने की वजह से लगातार थकान, चक्कर आना, चेहरे का पीला पड़ना, कमजोरी और एनीमिया जैसी शिकायतें हो सकती हैं. ऐसे में शरीर में खून की मात्रा बढ़ाना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में एक्सपर्ट उन्हें डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करने की सलाह देते हैं, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं अनार और चुकंदर. इन दोनों को खून बढ़ाने वाले सुपरफूड्स में गिना जाता है.

शरीर में खून बढ़ाए अनार

अनार पोषक तत्वों का खजाना है. इसमें भरपूर आयरन होने के साथ ही कई तरह के न्यूट्रिशन पाए जाते हैं, जिसमें शामिल है विटामिन सी, ई, ए और एंटीऑक्सीडेंट. अनार शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और हीमोग्लोबिन को नेचुरली बूस्ट करने में मदद करता है. अनार के भी अपने कई फायदे हैं. हेल्थलाइन के मुताबिक, ये खून बढ़ाने के साथ ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में हेल्पफुल है. अनार में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो स्किन को सन डैमेज से बचाता है और एजिंग को कम करता है. ब्रेन फंक्शन से लेकर गट हेल्थ को बेहतर बनाने में भी अनार फायदेमंद है.

आयरन से भरपूर चुकंदर

चुकंदर भी पोषक तत्वों से भरपूर है. इसमें आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन सी जैसे न्यूट्रिशन पाए जाते हैं. चुकंदर का सेवन शरीर में ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और नेचुरली हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है. शरीर में खून बढ़ाने के लिए चुकंदर का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. खून बढ़ाने के अलावा चुकंदर ब्लड प्रेशर को कम करता है. साथ ही शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है. लीवर को डिटॉक्स करने के लिए भी आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं.

खून बढ़ाने के लिए कौन है ज्यादा बेहतर?

डायटिशियन शिखा गुप्ता बताती हैं कि, दोनों ही खून बढ़ाने के लिए अच्छे सोर्स हैं. लेकिन दोनों में आयरन की मात्रा का अंतर हो सकता है. जैसे 1 मीडियम साइज के चुकंदर में करीब 0.8ml आयरन की मात्रा पाई जाती है. वहीं, अनार की बात करें तो 1 मीडियम साइज के अनार में 0.3ml आयरन होता है. इस हिसाब से अगर आप सिर्फ खून बढ़ाना चाहते हैं तो चुकंदर को थोड़ा बेहतर मान सकते हैं. साथ ही चुकंदर का दाम भी अनार के मुकाबले कम होता है. ऐसे में इसे हर कोई अफॉर्ड कर सकता है. बाकी अगर आप चुकंदर और अनार दोनों को मिलाकर इसका जूस पीते हैं, तो इससे बढ़िया कुछ नहीं है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.