Logo
ब्रेकिंग
Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क... Balodabazar News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे; हादसे में 2 की हालत गंभीर Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार...
Header Ad

सगाई से 7 दिन पहले ऐसा क्या हुआ, तीन चचेरी बहनों ने खा लिया जहर… जिसकी होनी थी शादी, उसकी हो गई मौत

0

कर्नाटक के रायचूर से अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां तीन लड़कियां खेत पर गईं. वहां पहले एक युवती ने जहर खाया और वो बेसुध होकर वहीं गिर पड़ी. उसे देख अन्य दो युवतियों ने भी जहर खा लिया. फिर दोनों ने कुएं में छलांग लगा दी. इस पूरी घटना में एक युवती की मौत हो गई है. बाकी दोनों युवतियां अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं.

मामला इराबगेरा ग्राम पंचायत क्षेत्र के क्वारियारोड्डी गांव का है. मृतका का नाम रेणुकम्मा मज्जिगे (18) है. जबकि, सुनीता मज्जिगे और मुदुकम्मा मज्जिगे को तालुका के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिस कारण उन्हें रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. तीनों युवतियां आपस में चचेरी बहने थीं. इन तीनों ने खौफनाक कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है. मगर देवदुर्गा पुलिस की जांच में सामने आया है कि ये मामला प्रेम प्रसंग का है.

पुलिस की मानें तो आत्महत्या का प्रयास करने वाली तीनों महिलाओं की एक-एक प्रेम कहानी थी. मृतक रेणुका, सुनीता और मुदुकम्मा, तीनों रिश्तेदार थीं. इसी बीच, रेणुका का रिश्ता कहीं और तय हो गया. सगाई का प्रोग्राम अगले सप्ताह रखा गया था. मगर इससे तीनों परेशान हो गईं. पुलिस की मानें तो तीनों लड़कियां अपने-अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थीं, लेकिन जब उनके माता-पिता ने इस पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने सामूहिक रूप से जान देने का फैसला कर लिया.

एक की मौत, दो की बची जान

रविवार को, रेणुका, सुनीता और मुदुकम्मा काम के लिए खेत में गई थीं. तब सुनीता ने जहर खा लिया. जैसे ही वो बेहोश होकर गिरी तो बाद में, रेणुका और मुदुकम्मा ने भी उसी कीटनाशक का सेवन किया. उन्हें लगा सुनीता की मौत हो गई है. इसलिए उन दोनों ने पास के कुएं में छलांग लगा दी. स्थानीय लोगों ने मुदुकम्मा को तो बचा लिया. मगर रेणुका की इस हादसे में मौत हो गई.

इधर रेणुका के परिवार ने देवदुर्गा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें कहा गया है कि उन्हें संदेह है कि सुनीता और मुदुकम्मा उनकी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार हैं. फिलहाल मामले में जांच जारी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.