Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

संसद से चुनाव आयोग तक वोटर लिस्ट पर बवाल, राहुल समेत हिरासत में लिए सभी सांसदों कों छोड़ा

देश में इन दिनों वोट चोरी के मामले को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. इसी को लेकर सोमवार को विपक्षी सांसद संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाल रहे थे. इस बीच, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उन्हें पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन ले जाया गया. कुछ देर बाद सभी सांसदों को छोड़ दिया गया.

पुलिस ने सांसदों के मार्च को इलेक्शन कमीशन तक जाने की इजाजत नहीं दी थी. इसके बावजूद विपक्षी सांसद मार्च निकाल रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है. वहीं, इलेक्शन कमीशन के बाहर दिल्ली पुलिस के साथ पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती की गई थी. बैरिकेडिंग करके मार्च को रोका गया था. कई सांसद बैरिकेड पर चढ़ गए और कूद गए. अखिलेश यादव बैरिकेड से कूदे. टीएमसी सांसद सागरिका घोष और महुआ मोइत्रा बैरिकेड्स पर चढ़ गईं. बाद में अखिलेश यादव धरने पर बैठ गए. उन्होंने कहा कि पुलिस हमको रोक रही है.

राहुल गांधी ने कहा, ‘हकीकत यह है कि वे बोल नहीं सकते. सच्चाई देश के सामने है. यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है. यह संविधान बचाने की लड़ाई है. यह लड़ाई एक व्यक्ति, एक वोट की है. हम एक साफ-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं.’ वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा, ‘ये लोग डरे हुए हैं. सरकार कायर है.’

जयराम रमेश ने कहा कि सिर्फ 30 नहीं पूरा विपक्ष चुनाव आयोग जाएगा. इस पर अखिलेश ने कहा कि जितने जाने दें हम चलने के लिए तैयार हैं. पुलिस जाने दे तो हम लोग चुनाव आयोग जाने के लिए तैयार हैं. पुलिस जाने नहीं दे रही है. पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों को हिरासत में ले लिया है. सबको बस में बैठाकर ले गए हैं.

इससे पहले आज चुनाव आयोग ने विपक्ष के 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात के लिए बुलाया. चुनाव आयोग ने 30 लोगों को दोपहर 12 बजे मिलने के लिए बुलाया. भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश को पत्र लिखा और दोपहर 12:00 बजे बातचीत के लिए समय दिया. अनुरोध है कि स्थान की कमी के कारण, कृपया अधिकतम 30 व्यक्तियों के नाम सूचित करें.

इस पर विपक्ष का कहना है कि चुनाव आयोग सब जाएंगे या कोई नहीं जाएगा. हमने मिलकर मेमोरेंडम देने के लिए टाइम मांगा था, डेलिगेशन मिलने के लिए नहीं.

वोटर लिस्ट को लेकर संग्राम जारी

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर संग्राम जारी है. राहुल समेत तमाम विपक्षी नेता चुनाव आयोग पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. राहुल ने सीधे-सीधे चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया है. इसको लेकर बीते दिन उन्होंने एक अभियान की शुरुआत भी की है. इसके तहत राहुल ने एक वेबसाइट भी लॉन्च की है. साथ ही लोगों से इस अभियान में जुड़ने की अपील भी की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.