Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर, शुरु हुआ इस रोड पर मरम्मत का काम

0

रूपनगर: हलके के विकास कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाते हुए मियांपुर से बिंदरख तक बनने वाली 7.60 किलोमीटर लंबी सड़क की विशेष मुरम्मत परियोजना का शुभारम्भ किया गया। इस सड़क के नवीनीकरण पर 1 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत आएगी और यह कार्य 6 महीने के भीतर पूरा हो जाएगा।

इस अवसर पर विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में निरंतर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सड़कों, गलियों और नालियों की सुविधाओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़कों के नवीनीकरण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि कृषि और व्यापार को भी नई गति मिलेगी। विधायक ने कहा कि हलके में ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट लगाए जा रहे हैं ताकि गांवों में स्वच्छ वातावरण बना रहे। चड्ढा ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत गांवों की गलियों, नालियों और सड़कों को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हलके की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर चेयरमैन सुखदेव सिंह, गुरनाम सिंह लाडल, गुरनाम सिंह नंबरदार, परविंदर सिंह सरपंच, बलजिंदर सिंह, वीर दविंदर सिंह, सरमख सिंह सरपंच बिंदरख, सुखविंदर सिंह सरपंच पंजोला, मतवीर सिंह, कुलवंत पंडोला, बहादुर सरपंच सियासतपुर, मनप्रीत सरपंच, जसबीर सिंह माजरी ठेकेदारां, पूर्व सरपंच चरण सिंह, जसवीर सिंह सोढ़ी सरपंच, कमलजीत सिंह, बलवंत सिंह गिल माजरी जट्टां, सरबजीत सिंह सनाना, चरणजीत सिंह इस मौके पर जसवीर सरपंच, जगमेल सिंह सरपंच, गगनदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सुरिंदर सिंह, बॉबी जसवंत पंजोला समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.