Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

वाराणसी में PM मोदी का दौरा, अजय राय समेत कांग्रेस के 100 से ज्यादा नेता हाउस अरेस्ट, वोट चोरी को लेकर विरोध प्रदर्शन का था प्लान

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वाराणसी का दौरा करेंगे. पीएम के इस दौरे के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वाराणसी में आज भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय वार्ता होटल ताज में होनी है. इसी बीच पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन की संभावना के चलते पुलिस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय को गुरुवार को हाउस अरेस्ट किया है. पीएम के दौरे के दौरान वोट चोरी को लेकर प्रदर्शन की संभावना के बीच अजय राय समेत कांग्रेस के 100 से ज्यादा नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है.

अजय राय ने हाउस अरेस्ट किए जाने की एक वीडियो सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट की. उन्होंने साथ ही पोस्ट में लिखा, पुलिस भेजकर हमें रोकना, कार्यकर्ताओं की आवाज दबाना — ये लड़ाई को रोक नहीं पाएगा, ये वोट चोरों को बचा नहीं पाएगा. उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस का हर बब्बर शेर कार्यकर्ता गली-गली, गांव-गांव से विरोध करेगा और आवाज देगा — मोदी, वोट चोरी बंद करो!

अजय राय समेत कई नेता हाउस अरेस्ट

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि कांग्रेस के कई नेता हाउस अरेस्ट कर लिए गए हैं. साथ ही कई नेताओं के घर के बाहर पुलिस पहुंची है. हमारे नेता अजय राय को लखनऊ में हाउस अरेस्ट किया गया है. उन्होंने आगे कहा, लेकिन, हम पीएम के विरोध करने के फैसले पर अडिग हैं. भले ही पांच लोग ही विरोध करेंगे लेकिन करेंगे.

पीएम मोदी के दौरे के चलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है. पीजीआई थाना पुलिस ने आलमबाग स्थित उनके आवास पर निगरानी बनाई है. दरअसल, पीएम मोदी गुरुवार को वाराणसी का दौरा, मॉरिशस के पीएम संग अहम द्विपक्षीय वार्ता होगी.

अजय राय ने किया था विरोध प्रदर्शन का ऐलान

पीएम के दौरे के चलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पहले ही विरोध का ऐलान किया था. साथ ही राहुल गांधी का रास्ता रोकने वाले यूपी सरकार के मंत्री को लेकर भी सियासी घमासान मचा हुआ है. दरअसल, पीएम मोदी के वाराणसी दौरे के एक दिन पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे थे. तब बीजेपी ने राहुल गांधी का विरोध किया था. इसी के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी में विरोध करने की पूरी तैयारी की थी. उधर पीएम मोदी के विरोध करने की भनक लगते ही पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई और आधी रात ही उन्हें लखनऊ स्थित आवास पर नजरबंद कर लिया गया है.

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को ऐलान किया था कि पार्टी कार्यकर्ता रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के बाद गुरुवार को काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले बौखला गए हैं. हमारे नेता ने जो वोट चोरी का मुद्दा उठाया, वो हर जगह फैल गया है. इसे पीएम मोदी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं. यही वजह है कि उन्होंने रायबरेली में हमारे नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. गुरुवार को हमारे पार्टी कार्यकर्ता वाराणसी में इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.

मॉरीशस के पीएम के साथ होगी अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का दौरा करेंगे. वाराणसी में पीएम, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का स्वागत करेंगे, जो 9 से 16 सितंबर तक भारत की यात्रा पर हैं. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी, जिसमें सभी क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की जाएगी.

इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान और तकनीक, ऊर्जा, बुनियादी ढांचा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा होगी. वाराणसी के बाद पीएम मोदी उत्तराखंड के देहरादून जाएंगे, जहां वो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करेंगे और अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल रिव्यू मीटिंग करेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.