Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

रंगे हाथों काबू किया शिक्षा विभाग का JE, हैरान करेगा मामला

0

कपूरथला: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी जारी मुहिम के दौरान कपूरथला में तैनात शिक्षा विभाग के जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) हरजीत सिंह को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू किया है। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को कपूरथला जिले के सरकारी स्कूल धालीवाल दोनां में तैनात एक स्कूल शिक्षक की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने स्कूल द्वारा इस्तेमाल की गई 40 लाख रुपए की ग्रांट के संबंध में पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि इस मामले में आरोपी जे.ई. पहले ही  2 हजार रुपए रिश्वत ले चुका है और रिश्वत की शेष रकम की मांग कर रहा था। शिकायतकर्त्ता ने रिश्वत मांगने के दौरान जे.ई. से हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और इस रिकॉर्डिंग को सबूत के रूप में विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.