Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

यूकेपीएससी ने जारी किया जनवरी से जुलाई तक भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, जानें कब होगा कौन सा एग्जाम

0

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) नया एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. जनवरी 2026 से जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है. कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर परीक्षा कैलेंडर चेक कर सकते हैं. कुल 12 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया है. आइए जानते हैं कि किस एग्जाम का आयोजन कब किया जाएगा.

आयोग ने न्यायिक सेवा, लेक्चरर पद, समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक निजी सचिव, प्रधानाचार्य/उप-प्रधानाचार्य और महिला पर्यवेक्षक सहित विभिन्न परीक्षाओं की डेट जारी की है. कैलेंडर में उत्तराखंड संयुक्त राज्य (सिविल)/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी शामिल हैं.

UKPSC Exam Calendar 2026: कब होंगी कौन सी परीक्षाएं?

  • उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा-2023: मुख्य परीक्षा 19 से 22 जनवरी 2026 तक
  • प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025: 25 जनवरी 2026 (साक्षात्कार हेतु आरक्षित)
  • समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024: मुख्य परीक्षा 31 जनवरी 2026
  • प्रधानाचार्य/उप-प्रधानाचार्य, प्रवक्ता विभागीय परीक्षा-2025: लिखित परीक्षा 8 फरवरी 2026
  • सहायक निजी सचिव परीक्षा-2024: मुख्य परीक्षा 14 मार्च 2026
  • महिला पर्यवेक्षक परीक्षा-2025: 22 मार्च 2026
  • लेक्चरर राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025: 5 अप्रैल 2026 (साक्षात्कार के लिए आरक्षित)
  • डेयरी विकास विभाग सहायक निदेशक परीक्षा-2025: 12 अप्रैल 2026
  • लेक्चरर राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025: 26 अप्रैल, 2026 (साक्षात्कार के लिए आरक्षित)
  • सम्मिलित राज्य (सिविल)/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025: प्रारंभिक परीक्षा 17 मई 2026
  • लेक्चरर राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025: 14 जून, 2026 (साक्षात्कार हेतु आरक्षित)
  • उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल)/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025- प्रारंभिक परीक्षा 5 जुलाई 2026

UKPSC Exam Calendar 2026 pdf Download Link अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक कर एग्जाम कैलेंडर चेक कर सकते हैं. साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं.

UKPSC Exam Calendar 2026 How to Check: ऐसे चेक करें एग्जाम कैलेंडर

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर परीक्षा कैलेंडर / शेड्यूल सेक्शन में जाएं.
  • यहां यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2025-26 लिंक पर क्लिक करें.
  • परीक्षा कैलेंडर का पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब चेक करें और डाउनलोड करें.

इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. हाॅल टिकट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसे कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.