Logo
ब्रेकिंग
आने वाली पीढी को सच्चे इतिहास से परिचित कराना आवश्यक - खंडेलवाल, विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर परिज... क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Header Ad

मुझ पर उंगली भी उठा दिया तो मेरी मां बीच से फाड़ देगी… सपा कार्यकर्ताओं पर क्यों भड़कीं केतकी सिंह की बेटी विभावरी?

0

कुछ दिन पहले बलिया के बासंडीह से बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टोटी को लेकर बयान दिया था. वहीं, आज यानी बुधवार को लखनऊ में अखिलेश यादव पर दिए गए इस बयान से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने केतकी सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया. विधायक आवास पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन को लेकर बीजेपी विधायक केतकी सिंह की नाबालिग बेटी विभावरी सिंह भड़क गईं.

उन्होंने कहा कि मेरी मां यहां नही हैं. इन्हें लगता है ये 16 साल की लड़की को डरा देंगे. अगर आपने मुझ पर उंगली भी उठा दिया तो मेरी मां बीच से फाड़ देगी. समाजवादी पार्टी की महिला सभा की उपाध्यक्ष नेहा सिंह ने भाजपा विधायक केतकी सिंह के आवास पर टोटी लेकर प्रदर्शन किया. सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव पर दिए गए केतकी के बयान से नाराज थे.

केतकी सिंह ने क्या कहा था?

बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने कल यानी मंगलवार को अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना था. उन्होंने कहा था किजब अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री आवास छोड़ा था, तब सरकारी आवास से टोटियां गायब हो गई थीं.

अखिलेश यादव पहले जनता की टोटियों का हिसाब दें फिर बात करें. बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल होने पर केतकी सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव एसी कमरे मे बैठे-बैठे थक गए होंगे तो सोचे होंगे कि चलो घुमकर आते हैं. सपा चीफ अखिलेश 28 अगस्त को राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.