Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

मिनी ब्राजील के नाम से मशहूर शहडोल के विचारपुर गांव के चार बच्चे फुटबॉल ट्रेनिंग के लिए जाएंगे जर्मनी

0

शहडोल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह मन की बात रेडिया कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के विचारपुर गांव का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा एक पॉडकास्ट में कही बात से जर्मनी के खिलाड़ी ने शहडोल के फुटबॉल खिलाड़‍ियों को ट्रेनिंग देने की पेशकश की। चार बच्चों को इसके लिए चुना जा रहा है।

पीएम ने कहा कि बीते दिनों में कुछ पॉडकास्ट में शामिल हुआ था। ऐसा ही एक पॉडकास्ट दुनिया के बहुत फेमस पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ हुआ था। उस पॉडकास्ट में बहुत सारी बाते हुईं और दुनियाभर के लोगों ने उसे सुना भी और जब पॉडकास्ट पर बात हो रही है, तो बातों-बातों में मैंने एक विषय उठाया था।

पीएम ने कहा कि जर्मनी के एक खिलाड़ी ने उस पॉडकास्ट को सुना और उसका ध्यान मैंने उसमें जो बात बताई थी उस पर केंद्रित हो गया। उन्होंने उस टॉपिक पर इतना कनेक्ट किया कि पहले उन्होंने उस टॉपिक पर रिसर्च की और फिर जर्मनी के भारतीय दूतावास से संपर्क किया और उन्होंने चिट्ठी लिखकर यह बताया कि वो उस विषय को लेकर भारत के साथ जुड़ना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पॉडकास्ट के दौरान एक सवाल के जवाब में मैंने शहडोल के फुटबॉल खिलाड़‍ियों का जिक्र किया था। यही बात जर्मनी के फुटबॉल खिलाड़ी और कोच डायटमार बेयर्सडॉर्फर ने भी सुनी। शहडोल के युवा फुटबॉल खिलाड़‍ियों की लाइफ जर्नी ने उन्हें बहुत प्रभावित और प्रेरित किया।

अब जर्मनी के इस कोच ने शहडोल के कुछ खिलाड़‍ियों को जर्मनी की एक एकेडमी में ट्रेनिंग देने की पेशकश की है। इसके बाद मध्य प्रदेश की सरकार ने भी उनसे संपर्क किया। जल्द ही शहडोल के हमारे कुछ युवा साथी ट्रेनिंग कोर्स के लिए जर्मनी जाएंगे।

दो बालक और दो बालिका जाएंगे जर्मनी

मिनी ब्राजील के नाम से मशहूर हो रहे शहडोल जिले के विचारपुर गांव के चार फुटबॉल खिलाड़ी व प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए जर्मनी भेजा जाएगा। इसमें दो बालक व दो बालिका तथा एक प्रशिक्षक शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार अपने खर्च पर प्रदेश की इन प्रतिभाओं को अक्टूबर में जर्मनी भेजना प्रस्तावित है। बालक वर्ग में वीरेंद्र बैगा व राज सइस शामिल है। दो बालिका व प्रशिक्षक का नाम अभी तय नहीं हुआ है। वीरेंद्र को रोनाल्डो और राज को सुनील छेत्री पसंद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.