Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

मालिक की क्रूरता: मौत से जूझता रहा कर्मचारी, मालिक ने मदद के बजाय सामने बैठकर चलाया मोबाइल, हुई दर्दनाक मौत

0

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक कर्मचारी को दुकान पर काम करने के दौरान हार्ट अटैक आ गया. जिससे वह दुकान की कुर्सी पर बैठ गया. लेकिन समय पर उपचार नहीं मिल पाने के कारण उसकी मौत हो गई. अगर समय पर उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, तो शायद उसकी जान भी बच जाती. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि हार्ट अटैक के बाद कर्मचारी तड़प रहा है. जबकि दुकान का मालिक अपनी कुर्सी से उठा तक नहीं और आराम से बैठकर मोबाइल चलाता रहा.

दिल दहला देने वाली ये घटना आगर मालवा जिले के सुसनेर क्षेत्र की है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि न केवल एक कर्मचारी की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा, बल्कि कार्य स्थलों पर जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल खड़ा हो गया है. क्योंकि 6 मिनट लंबे इस वीडियो में एक कर्मचारी रोज़ की तरह काम में जुटा हुआ था. तभी वह अचानक अपनी कुर्सी पर बैठ जाता है.

तड़पता रहा कर्मचारी, आराम से फोन चलाता रहा मालिक

कुछ ही पलों में उसके शरीर में बेचैनी और अकड़न शुरू हो जाती है. वह बार-बार अपने हाथ-पैर मारता है. वह कुर्सी पर तड़पता रहता है और उसकी हालत व शारीरिक गतिविधि देखकर साफ़ दिखाई देता है कि उसे तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत है. तड़पते व्यक्ति को देख अन्य साथी कर्मचारी हरकत में आते हैं और वे उसके पास पहुंचते हैं, पानी पिलाते हैं, उसे संभालने की कोशिश करते हैं.

जबकि पास ही कुर्सी पर आराम से बैठा उसका मालिक मामले को देखता रहता है, वह न तो अपनी जगह से उठता है, न कोई प्राथमिक चिकित्सा की कोशिश करता है और न ही एम्बुलेंस बुलाने का प्रयास करता है. साथ ही वह अपनी मोबाइल चलाने में व्यस्त रहता है. वहीं, दर्द से तड़पते कर्मचारी की करीब 6 मिनट में जान निकल गई.

Leave A Reply

Your email address will not be published.