Logo
ब्रेकिंग
आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ...
Seva Mitra
Header Ad

‘बॉयफ्रेंड नहीं आया तो कूद जाऊंगी…’, बिजली के टॉवर पर 100 फीट ऊपर तक जा चढ़ी लड़की, फिर देने लगी धमकी

0

झारखंड के जमशेदपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है. इसमें दिखा कि एक युवती जान की परवाह किए बिना बिजली के टॉवर पर चढ़ने लगी. लोग उसे रोकते रहे, मगर युवती ने किसी की भी बात नहीं मानी. जैसे ही वो टॉवर पर 100 फीट की ऊंचाई पर पहुंची, वहां से चिल्लाने लगी- मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ, नहीं तो यहीं से कूद जाऊंगी. यह सुनते ही नीचे खड़े लोग चौंक गए. तुरंत पुलिस को बुलाया गया.

पुलिस ने भी लड़की को समझाते हुए कहा- बेटा नीचे उतर आओ. मगर युवती नहीं मानी. बार-बार वो बॉयफ्रेंड को बुलाने की जिद करने लगी. आखिरकार पुलिस को टाटा कंपनी की मदद लेनी पड़ी. फिर दो घंटे बाद लड़की का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया.

मामला मरीन ड्राइव इलाके की है. यहां नशे में धुत युवती हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई. करीब 100 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद युवती टावर को पकड़कर एक कोने में बैठ गई. इसके बाद युवती वहां से गुजरने वाले लोगों को पने बॉयफ्रेंड को बुलाने के लिए कहने लगी. ये देखते ही लोगों के हाथ-पांव फूल गए.

लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवती हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ी हुई है. आनन-फानन में पूरे शहर की बिजली काट दी गई. पुलिस ने लड़की को नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश की. युवती ने कहा- बॉयफ्रेंड के आने के बाद ही मैं नीचे उतरुंगी. वो नहीं आया तो मैं नीचे कूद जाऊंगी. पुलिस महकमा से उतारने की पूरी कोशिश करता रहा. उससे नीचे उतरने की मन्नतें करता रहा. वहीं, युवती बार-बार बॉयफ्रेंड को बुलाने की जिद पर अड़ी रही.

ऐसे उतारा लड़की को नीचे

एक स्थानीय युवक हिम्मत दिखाते हुए पोल पर चढ़ा और लड़की से बात करने की कोशिश की. लड़की ने कहा कि मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ नहीं तो मैं कूद जाऊंगी. लड़की की इस हरकत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने अंत में टाटा स्टील से मदद मांगी गई और वहां से क्रेन मंगवाई गई. करीब दो घंटे के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद टाटा स्टील कंपनी के क्रेन की मदद से रेस्क्यू टीम ने लड़की को सुरक्षित नीचे उतारा गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.