Logo
ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
Header Ad

बाबा बागेश्वर ने कैसे मनाया बर्थडे? उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आज जन्मदिन है. वह आज 29 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं. गुरुवार, 3 जुलाई की रात से ही भक्तों का धाम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. हर कोई अपने गुरु को जन्मदिन की बधाई देने और उनका आशीर्वाद लेने पहुंच रहा है.

हालांकि, बीते दिन हुए हादसे को देखते हुए बाबा ने इस बार जन्मदिन पर कोई उत्सव न मनाने का फैसला लिया है. उन्होंने सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए और सादगी से यह दिन मनाने का संदेश दिया. ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आज, 4 जुलाई को सिर्फ हनुमान चालीसा का ही पाठ होगा. लेकिन इसके बावजूद श्रद्धा की भावना कम नहीं हुई और देर रात तक भक्तों की भारी भीड़ मंच के पास उमड़ पड़ी.

उपहार लेकर पहुंचे श्रद्धालु

श्रद्धालु बाबा बागेश्वर के लिए उपहार लेकर पहुंचे. किसी ने मिठाई भेंट की तो किसी ने उनकी तस्वीर भेंट की. कोई बाबा के लिए खास सनग्लासेस लेकर धाम पहुंचा. बाबा के लिए लोगों की आस्था का यह नजारा एक बार फिर दिखा गया कि उनके लिए यह सिर्फ एक धर्मस्थल नहीं, बल्कि आध्यात्मिक विश्वास का केंद्र है. कार्यक्रम रद्द किए जाने के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ बागेश्वर धाम में लगी रही.

गुरुवार को हो गया था हादसा

गुरुवार, 3 मई को बागेश्वर धाम में एक हादसा हो गया था. जहां बारिश से बचने के लिए टेंट के नीचे खड़े लोगों पर टेंट गिर गया था. इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी. वहीं 4 लोग इस हादसे में घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यह घटना सुबह करीब 7 बजे आरती के बाद हुई थी, जब श्रद्धालु बारिश से बचने के लिए टेंट के नीचे जमा हुए थे.

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी श्यामलाल कौशल के रूप में हुई. उनके दामाद राजेश कुमार कौशल ने बताया था कि श्यामलाल के सिर में टेंंट से निकला एक लोहे का एंगल लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. राजेश कुमार कौशल स्वयं और परिवार के अन्य सदस्य सौम्या, पारुल और उन्नति सहित 3 से 4 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.