Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

बाउंड्री वॉल तोड़कर घर के अंदर घुस गई अनियंत्रित बस, महिला को कुचला, हुई मौत

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार को एक अनियंत्रित बस बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गई और महिला को कुचल दिया। महिला की दर्दनाक मौत हो गई है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और बस को जब्त कर लिया है। बस के अंदर यात्री भी बैठे हुए थे।

 यह घटना सरई थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार यह यात्री बस सरई की तरफ जा रही थी और अचानक सरई रेलवे क्रॉसिंग के पास अनियंत्रित हो गई।

सड़क किनारे बने घर की बाउंड्री वॉल तोड़कर घर के अंदर घुस गई। बाउंड्री वॉल के अंदर बैठी महिला को बस ने कुचल दिया, महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, चालक फरार हो गया है उसकी तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.