Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

भारत की जीत की जश्न रैली पर पथराव, फायरिंग, आगजनी से बिगड़ा माहौल, पुलिस ने स्थिति को संभाला

इंदौर : इंदौर के महू भारतीय क्रिकेट टीम की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के जश्न के बाद निकल रही रैली पर पथराव से माहौल तनावपूर्ण हो गया। भारत की शानदार जीत के बाद यहां देशभर में जश्न का माहौल था उसी दौरान महू में एक के बाद दो गुट एक दूसरे के सामने आ गए और जमकर पथराव किया। इस दौरान वाहनों में तोड़फोड़ की गई और भीड़ ने दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने स्थिति संभाली और मौके पर पहुंचकर लाठीचार्ज किया और भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। ग्रामीण एसपी हितिका वासल और कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम की जीत पर जश्न मनाने वाली रैली निकाली जा रही थी। रैली जब मस्जिद के पास पहुंची तो दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने दूसरे पर पथराव कर दिया। जिससे कई लोग घायल हो गए।

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का महू की घटना पर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बेटा बेटी की शादी करते हो तुम जश्न मनाते हो ना भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों ? अगर इनको पटाखों से नफरत है तो इनको डॉ मोहन यादव के पटाखे के डंडा खाने पड़ेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.