Logo
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
Header Ad

बड़ी वारदात : आई.डी. न देने पर युवक की गोलियां मारकर हत्या, उतारा मौत के घाट

फिरोजपुर: फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव अलीके में एक युवक की गोलियां मार कर हत्या करने के आरोप में थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने शिकायतकर्ता मुद्दई प्रेम पुत्र सोना द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर मनी बाबा पुत्र नामालूम,उसके भाई बसी बस्ती बाग वाली, केवल पुत्र साहबा ,मिंटू पुत्र करनैल और कीड़ू पुत्र बख्तावर वासी अलीके के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि उसका बेटा योथम दुकान बंद करके रात करीब साढ़े 8 बजे घर आ गया था जिसको फोन पर किसी ने कॉल की, जिस पर वह घर से बाहर चला गया और उसके पीछे शिकायतकर्ता भी चला गया ।

शिकायतकर्ता के अनुसार मोटरसाइकिलो पर सवार 4 नौजवान आए जिनमें से मनी बाबा पुत्र नामालूम के पास पिस्तौल था और उसके भाई के पास भी पिस्तौल थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उनके गांव अलीके के केवल पुत्र साहबा और मिंटू पुत्र करनैल तथा मनी बाबा के भाई जो बस्ती बाग वाली में रहते हैं आए और आते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी और मनी बाबा ने अपने पिस्तौल का सीधा फायर शिकायतकर्ता के लड़के के सिर पर मारा और फायर लगने से उसका बेटा मौके पर गिर गया और सभी हमलावर ललकारे मारते और फायर करते हुए मोटरसाइकलो पर फिरोजपुर की ओर बख्तावर वासी अलीके के घर की ओर चले गए।

शिकायतकर्ता के अनुसार वजह रंजिश यह है कि मनी बाबा तथा उसके साथी शिकायतकर्ता की बेटे से शिकायतकर्ता के भांजे सचिन पुत्र अमित की आईडी मांगते थे जो उसके बेटे ने देने से इन्कार कर दिया जिस करके पहले इनके बीच मामूली तकरार हुई और बाद में इन्होंने गोलियां चलाते हुए शिकायतकर्ता के बेटे की हत्या कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.