Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

फगवाड़ा गेट सहित इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, जानें कितना लंबा होगा Power Cut

जालंधर: 66 के.वी. रेडियल सब-स्टेशन बशीरपुरा बिजली घर से चलते कैटागरी-1 के 11 के.वी. फगवाड़ा गेट फीडर की अंडरग्राउंड केबल डैमेज हो गई थी, जिसके चलते सप्लाई चलाने के लिए प्रताप बाग फीडर के ऊपर लोड डाला गया था।

पावरकॉम द्वारा 33.31 लाख रुपए का एस्टिमेट पास करवाया गया जिसके चलते अब अंडरग्राउंड केबल को बदलने का काम चालू करवाया गया है। इसी के चलते 28 अप्रैल को प्रताप बाग, मंडी रोड, सैंट्रल मिल, रेलवे रोड, अड्डा होशियारपुर, लक्ष्मीपुरा फीडरों की सप्लाई सुबह 9 से दोपहर 12-1 बजे तक बंद रखी जाएगी। इसके चलते उक्त फीडरों के अन्तर्गत आते इलाके फगवाड़ा गेट, प्रताप बाग का एरिया, आवां मोहल्ला, रायजपुरा, चहार बाग, रस्ता मोहल्ला, खोदियां मोहल्ला, सैदां गेट, खजुरां मोहल्ला, चौक सूदां, शेखां बाजार, टाली मोहल्ला, कोट पक्षियां, संतोषी नगर, ढन्न मोहल्ला, किला मोहल्ला, अड्डा होशियारपुर चौक का एरिया, काजी मोहल्ला, अटारी बाजार, मंडी रोड, प्रताप रोड, किशनपुरा, अजीत नगर, बलदेव नगर, दौलतपुरी, लक्ष्मीपुरा, जगतपुरा व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.