Logo
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...
Header Ad

‘पापा का सपना, 45 लाख का खर्च और डंकी रूट…’, अमेरिका से डिपोर्ट हुए सौरव का छलका दर्द

अमेरिका में अवैध रूप से प्रवास करने वाले भारतीय नागरिकों के दूसरे जत्थे को लेकर एक विमान अमृतसर पहुंचा. इस उड़ान में शामिल दर्जनों निर्वासितों में पंजाब के रहने वाले सौरव नाम के एक शख्स का भी नाम शामिल है. सौरव को अमेरिका भेजने के लिए उसके परिवार ने अपनी जमीन बेची दी और 45 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए. अवैध रूप से देश में घुसने के कुछ घंटों बाद ही उसे पकड़ लिया गया. उसे अपने पापा का सपना पूरा करना था.

सौरव ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि वह कैसे अमेरिका पहुंचे और जहां पहुंचना उनका सपना था, वहां से उन्हें कितनी बुरी तरीके से निर्वासित कर दिया गया. सौरव ने बताया कि वो मैक्सिको के रास्ते अमेरिका में दाखिल हुआ. 27 जनवरी को अमेरिका में दाखिल हुआ फिरोजपुर के रहने वाले सौरव ने एएनआई को बताया. उन्होंने बताया कि वह मैक्सिको के रास्ते अमेरिका में दाखिल हुए.

2-3 घंटे में ही पुलिस ने पकड़ लिया

सीमा एक पहाड़ी इलाके में थी और समूह को अमेरिका में पहुंचने में दो से तीन दिन लग गए, जहां उन्हें कुछ घंटों के भीतर ही पकड़ लिया गया. हमें अमेरिका में दाखिल होने के 2-3 घंटे के भीतर ही पुलिस ने पकड़ लिया. वे हमें पुलिस स्टेशन ले गए और 2-3 घंटे बाद हमें एक कैंप में ले जाया गया. उन्होंने हमारी तस्वीरें और उंगलियों के निशान लिए. सौरव ने कहा कि हम 15-18 दिनों तक शिविर में रहे. हमारी बात सुनने वाला कोई नहीं था.

सौरव ने बताया कि वहां जाने के लिए मैंने लगभग 45 लाख रुपये खर्च किए. मेरे माता-पिता ने हमारी जमीन बेच दी और वहां जाने के लिए रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए गए. मैं सरकार से मदद चाहता हूं क्योंकि मेरे माता-पिता ने हमारी जमीन बेच दी और कर्ज लिया, लेकिन वह सब व्यर्थ चला गया. अमेरिका पहुंचने की अपनी खोज में, सौरव ने दुनिया भर के कई शहरों के लिए उड़ान भरी. भारत से अमेरिका पहुंचने में उन्हें लगभग डेढ़ महीने का समय लगा.

मैंने 17 दिसंबर को भारत छोड़ दिया. सबसे पहले, मैं मलेशिया गया, जहां मैं एक हफ्ते तक रहा. फिर, मुंबई के लिए अगली फ्लाइट ली, जहां मैं 10 दिनों तक रुका. मुंबई से, मैं एम्स्टर्डम गया, फिर पनामा से तापचुला और फिर मेक्सिको सिटी. मेक्सिको सिटी से, हमें सीमा पार करने में 3-4 दिन लगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.