Logo
ब्रेकिंग
कब्र में दफन होने से पहले जिंदा हुआ शख्स; लोग मानने लगे भूत, 6 बार मौत को मात देने का दावा, जानिए ये... नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य कम बारिश से बैतूल डिवीजन के बांध खाली, सांपना भी सिर्फ 40% भरा; 18 में 11 बांध 30% से नीचे टीईटी निरस्त कराने की मांग: बैतूल में महिला शिक्षिकाओं ने हेमंत खंडेलवाल को राखी बांधकर सौंपा ज्ञापन परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार...
Header Ad

पंजाब में 20 जून से लागू हो रहा नया सिस्टम! CM मान ने कर दिया बड़ा ऐलान

पटियाला/सनौर/चंडीगढ़/जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज एक बार फिर भ्रष्टाचारियों पर बड़ा हमला बोलते हुए चेतावनी दी कि वे रिश्वतखोरी को छोड़ दें अन्यथा सरकार किसी को बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कैंसर के समान है जिसका इलाज सरकार कर रही है परंतु सरकार को जनता के सहयोग की जरूरत है।

मुख्यमंत्री आज 8.55 करोड़ रुपए की लागत से जिला पटियाला के सनौर विधानसभा हलके में दुधनसाधा में निर्मित तहसील काम्प्लैक्स का उद्घाटन करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जहां आर्थिक दशा को सुधारा हैं वहीं सरकारी स्कूलों व अस्पतालों की दशा को भी बेहतर बनाया है। अब तहसीलों में रजिस्ट्रियां व इंतकाल एक ही छत के नीचे होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 जून तक सभी जिलों में ऑनलाइन रजिस्ट्रियां करने की प्रणाली शुरू कर दी जाएगी। अब तहसील में सेवा केंद्रों में जाकर 500 रुपए का शुल्क देकर लोग अपनी रजिस्ट्री लिखवा सकेंगे। रजिस्ट्री किसी भी भाषा में लिखी जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार करके कमाया गया पैसा टिकता नहीं है। अब किसी को प्लस्तर लग जाता है, कोई अस्पताल में भर्ती हो जाता है तो कोई जेल चला जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह ईमानदारी से पूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास में न तो बादल परिवार और न ही कैप्टन परिवार रहता था। कैप्टन तो सिसवां फार्म हाऊस में रहते थे लेकिन अब वह सी. एम. हाऊस में रहते हैं और बैठकें भी करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.