Logo
ब्रेकिंग
Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ...
Header Ad

पंजाब में लंबा Power cut, घंटों बंद रहेगी बिजली, मची हाहाकार

पंजाब के कई इलाकों में आज लंबा पॉवर कट लगने जा रहा है। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पंजाब बिजली विभाग द्वारा आवश्यक मरम्मत और Maintance के चलते कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शहरों में इस बारे में पहले से सूचना भी दी गई है। इस संबंध में विभाग द्वारा विभिन्न शहरों के लिए दी गई जानकारी इस प्रकार है:

बटाला/कादियां में बिजली रहेगी बंद
आज 14 जून को बिजली सप्लाई सब डिवीजन डेह दरोगा के अधीन आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीओ नृपजीत सिंह डेहरीवाल दरोगा ने बताया कि 66 KB सब स्टेशन डेहरीवाल दरोगा पर पावर ट्रांसफार्मर टी-1 को बड़े ट्रांसफार्मर से बदला जाएगा, जिस कारण बिजली घर से चलने वाले फीडरों की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

अबोहर में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी
अतिरिक्त निगरानी इंजीनियर सुदीप सोखल ने बताया कि 14 जून को 220 केवी अबोहर ग्रिड के अंदर 66 केवी बस बार की जरूरी मरम्मत और देखरेख के कारण 220 केवी ग्रिड से जुड़े सभी 66 केवी ग्रिड और 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे अबोहर मंडल के तहत आने वाले सभी उपमंडलों के गांवों और पूरे अबोहर शहर की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। बिजली कट का समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

मोगा में भी रहेगी बिजली कटौती
अतिरिक्त निगरानी इंजीनियर पीडीएम PSTCL मोगा और शहरी मोगा के इंजीनियर बलवीर सिंह हरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक, 220 केवी ग्रिड सिंहांवाला में जरूरी मरम्मत के चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान 11 केवी वेदांत नगर अर्बन, 11 केवी सिंहांवाला UPS, और 11 केवी निगाहा रोड फीडर भी बंद रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.