Logo
ब्रेकिंग
धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू...
Seva Mitra
Header Ad

पंजाब में रूह कंपाने वाला हादसा, ड्रिल मशीन में फंसा महिला की साड़ी का पल्लू और फिर…

0

मोहाली: यहां इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में एक कंपनी में काम करने वाली महिला की ड्रिल मशीन में साड़ी का पल्लू फंस जाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान उर्मिला (42) के रूप में हुई है। मृतका के पति हरीलाल तिवाड़ी ने बताया कि वह और उनकी पत्नी पिछले चार साल से इस कंपनी में काम कर रहे हैं। गुरुवार को उनकी पत्नी ड्रिल मशीन पर काम कर रही थी, जबकि वह ऊपरी मंज़िल पर काम कर रहे थे।

कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि उनकी पत्नी की साड़ी मशीन में फंस गई है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी के जांच अधिकारी तरसेम सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और शुक्रवार को पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतका के पति हरीलाल का आरोप है कि उनकी पत्नी उर्मिला कंपनी में बतौर हेल्पर काम करती थी, लेकिन उससे ड्रिल मशीन पर काम करवाया जा रहा था।

मशीन पर काम करने के लिए उसे किसी तरह की ट्रेनिंग नहीं दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य कर्मचारियों से भी बिना ट्रेनिंग के मशीनों पर काम करवाया जा रहा है। वहीं कंपनी के अकाउंट हेड का कहना है कि कंपनी में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। मशीन पर किसी भी महिला को चुन्नी के साथ काम करने की अनुमति नहीं होती और अंदर बोर्ड पर भी साफ लिखा है कि चुन्नी लेकर मशीन पर काम न किया जाए। कंपनी का कहना है कि जब उर्मिला मशीन पर काम कर रही थी तो उसने एप्रन पहन रखा था। एप्रन इसलिए दिया जाता है ताकि कपड़े मशीन में न फंसें। इसके बावजूद उसकी साड़ी का पल्लू मशीन में फंस गया, जिससे यह हादसा हो गया। कंपनी का दावा है कि कर्मचारियों को समय-समय पर ट्रेनिंग भी दी जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.