Logo
ब्रेकिंग
परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
Header Ad

पंजाब में गिरफ्तार यूट्यूबर के मामले से जुड़ी बड़ी खबर, खुल रहें कई राज

जासूसी के आरोप में पंजाब में गिरफ्तार किए गए यूट्यूबर जसबीर सिंह के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। अब इस मामले को लेकर केंद्रीय एजेंसियों एनआईए और आईबी द्वारा जसबीर सिंह से पूछताछ की जा सकती है, जिसके बाद जासूसी को लेकर कई और नए राज खुलने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक, अब तक की जांच के दौरान जसबीर सिंह के बारे में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जसबीर सिंह के पास से करीब 150 पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं, जिनको लेकर शक है कि,  पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI एजेंटों या फिर पाकिस्तानी अधिकारियों के भी हो सकते हैं। वहीं उसने ये भी कबूल किया है कि, वह गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​के साथ पाकिस्तान गया था। गौरतलब है कि मोहाली कोर्ट ने कल जसबीर सिंह को 3 दिन की रिमांड पर भेजा था। दरअसल रूपनगर के गांव महिलां के जसबीर सिंह को कल खुफिया सूचना के आधार पर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओई) मोहाली ने गिरफ्तार किया था और मोहाली कोर्ट में पेश किया था।

रिमांड के दौरान जब जसबीर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जसबीर सिंह मोबाइल ऐप के जरिए पाकिस्तान में अलग-अलग लोगों से बातचीत करता था। फिलहाल पूछताछ में जसबीर सिंह से और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.