Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

पंजाब में आपदा के बीच सेवा की मिसाल: आम आदमी पार्टी यूथ और महिला विंग बाढ़ राहत में सबसे आगे, मुश्किल घड़ी में सरकार और कार्यकर्ता साथ

0

चंडीगढ़: पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को नई गति देने के लिए आम आदमी पार्टी की यूथ विंग और महिला विंग लगातार ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। नाभा से लेकर पठानकोट और गुरदासपुर तक, राहत सामग्री से भरे वाहन लेकर पार्टी के कार्यकर्ता लोगों तक पहुंच रहे है। यह सिर्फ़ राजनीतिक प्रतिबद्धता नहीं बल्कि एकता की असली ताकत है।

आम आदमी पार्टी यूथ विंग पंजाब के सभी हल्कों में सक्रिय है और अब तक 200 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में सफल रही है। पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि वे तब तक मैदान में डटे रहेंगे जब तक पंजाब से बाढ़ के पानी की अंतिम बूंद निकल नही जाती।

यूथ क्लब के नौजवान सदस्य कंधों पर बोरे उठाकर राहत सामग्री गांव-गांव पहुंचा रहे है, वहीं महिला विंग की कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच जाकर महिलाओं और बच्चों की विशेष ज़रूरतों का ध्यान रख रही है। यह दृश्य न सिर्फ़ मानवीय सेवा का प्रतीक है बल्कि यह दिखाता है कि राजनीति सिर्फ सत्ता तक सीमित नहीं, बल्कि समाज की सेवा का माध्यम भी हो सकती है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने राहत और बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। मान सरकार ने प्रशासन से लेकर पूरी कैबिनेट को फील्ड पर उतारकर यह संदेश दिया है कि पंजाब अकेला नहीं है, सरकार और समाज मिलकर हर संकट का सामना करेंगे।

राहत कार्यों में यूथ और महिला विंग की यह भागीदारी इस बात की गवाही दे रही है कि आम आदमी पार्टी पंजाब के युवाओं और महिलाओं को सिर्फ़ मंच नहीं देती, बल्कि उन्हें सामाजिक बदलाव का वाहक भी बनाती है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में उनकी मौजूदगी ने पीड़ित परिवारों को यह भरोसा दिलाया है कि पंजाब की सच्ची व मददगार सरकार अपने लोगों को कभी अकेला नहीं छोड़ेगी।
यह आपदा एक अवसर भी बन गई है, पंजाब की सामूहिक चेतना को और मज़बूत करने का। मान सरकार और आम आदमी पार्टी की टीमों ने यह साबित किया है कि जब भी पंजाब पर संकट आता है, तो उनके लिए राजनीति से ऊपर उठकर इंसानियत की सेवा पहले है और आगे भी रहेगी।

और इसकी मिसाल पेश करती है आम आदमी पार्टी महिला विंग की अध्यक्ष और विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा जिनके नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने राज्य की विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में जाकर ज़रूरतमंदों को भोजन, कपड़े और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की। आम आदमी पार्टी यूथ विंग के राष्ट्रीय संयोजक का कहना है कि बाढ़ राहत कार्य में युवाओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को गंभीरता से लेती है। पार्टी का यह संकल्प है कि पंजाब के पुनर्निर्माण में भी यूथ और महिला विंग अग्रणी भूमिका निभाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.