Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

कृषि मंत्री ने मुख्य कृषि अफ़सरों के साथ वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति का भी लिया जायज़ा

0

चंडीगढ़: पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खरीफ ख़रीद सीजन की तैयारियों में तेज़ी लाते हुये राज्य भर की अनाज मंडियों में से धान के एक-एक दाने की खरीद के लिए पुख़्ता प्रबंध किये जा रहे हैं।

स. खुड्डियां ने पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचन्द सिंह बरसट के साथ आज किसान भवन में कृषि, ख़ाद्य और सिवल स्पलाई और पंजाब मंडी बोर्ड के सीनियर अधिकारियों के साथ खरीफ की फ़सल की निर्विघ्न खरीद के लिए की जा रही तैयारियों का जायज़ा लिया।

स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य की सभी अनाज मंडियों में पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी की तरफ से कैलीबरेटिड नमी मीटर लगाए जाएंगे जिससे नमी की माप एकसमान की जा सके। उन्होंने कहा कि मंडियों और खरीद केन्द्रों में सफ़ाई, पीने वाले पानी, शैड और बिजली जैसे ज़रूरी बुनियादी ढांचे के लिए पुख़ता प्रबंध किये जा रहे हैं जिससे धान की निर्विघ्न खरीद को यकीनी बनाया जा सके।

इसी मीटिंग के दौरान कृषि मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भी मुख्य कृषि अधिकारियों (सी.ए.ओ.) के साथ वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति का जायज़ा लिया। कृषि विभाग के प्रशासनिक सचिव डा. बसंत गर्ग ने सी.ए.ओज़ को इस मुश्किल समय में किसानों की सहायता के लिए ज़रुरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को मंडी में सूखी फ़सल लाने के लिए जागरूक करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया जिससे उनको अपनी फ़सल बेचने के लिए किसी भी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े।

पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव श्री रामवीर ने बताया कि खरीद सीजन के दौरान किसानों की सहायता के लिए अनाज मंडियों में बिजली, शैड, शौचालय और पीने वाले साफ़ पानी सहित अन्य ज़रूरी सहूलतों को यकीनी बनाने के लिए बोर्ड के फील्ड स्टाफ को तैनात किया गया है।

ख़ाद्य, सिवल स्पलाई और उपभोक्ता मामले विभाग के डायरैक्टर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने बताया कि बारदाने की ज़रूरी 5.40 लाख गांठों में से लगभग 3.50 लाख गांठें प्राप्त हो चुकी हैं और बाकी रहती गांठे सितम्बर महीने के मध्य तक पहुँचने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.