Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

पंजाब की महिला जींद में गिरफ्तार, होश उड़ा देगा पूरा मामला

0

पंजाब की महिला को हरियाणा के जींद में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला गुरुद्वारा में मत्था टेकने आते श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो जाती थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पास से करीब 80 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। इसके बाद उसे जेल में भेज दिया गया है। महिला की पहचान जसबीर कौर निवासी समुंद्रगढ़ जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए गढ़ी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि 26 मार्च को कुलताज निवासी गांव खेड़ी शेरखां जिला कैथल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह अपनी पत्नी के साथ धमतान साहिब गुरुद्वारा आया था, तभी एक महिला उसकी पत्नी की सोने की चेन तोड़कर ले गई। इसी दौरान एक और महिला साहबो देवी की चेन भी उसी महिला ने चोरी कर ली।

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने मामले के जांच की जिसके बाद महिला को काबू किया गया जिसकी पहचान पंजाब के संगरूर निवासी जसबीर कौर के रूप में हुई। इस दौरान पूछताछ में सामने आया कि वह चोरी की चेन पहले ही बेच चुकी थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से 80 हजार रुपये बरामद किए और अदालत में पेश कर रिमांड मांगा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.