Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

निवाड़ी में भ्रष्टाचार, स्कूलों में हुए शौचालय निर्माण कार्य में लगे धांधली के आरोप

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। जहां स्कूलों में शौचालय निर्माण कार्य में जमकर धांधली के आरोप लगे हैं।84 लाख रुपए से अधिक की राशि से बनाये जा रहे शौचालय में गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य और जमकर कमीशनखोरी हुई है,स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक यंत्री  राजेन्द्र समाधिया ने कहा कि निरीक्षण के दौरान हमने भी देखा गुणवत्ताहीन कार्य, जिला परियोजना समन्वयक फूल सिंह दिनकर को तो ये भी पता नहीं कि जिले के स्कूलों में कितने शौचालय के निर्माण हो रहा है और कितने रुपए एक शौचालय के लिए स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने भी सही मॉनिटरिंग नहीं होने की बात स्वीकार की है और कार्यवाही की बात कही है। निवाड़ी जिले में चिन्हित 30 स्कूलों में सर्वसुविधा युक्त बालक शौचालय निर्माण के लिए 2 लाख 78 हज़ार और बालिका शौचालय निर्माण के लिए 2 लाख 93 हज़ार की राशि सरकार द्वारा स्कूल प्रबंधन को भेजी गई जो प्रदेश में मिलने वाले प्रधानमंत्री आवास से भी अधिक है। ऐसे में जिला शिक्षा केंद्र निवाड़ी के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के शौचालयों के निर्माण कार्य और कुछ स्कूलों में मरम्मत कार्य में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं।

जिला शिक्षा केंद्र के अंतर्गत 30 शौचालयों का निर्माण कार्य के लिए 84 लाख 30 हजार रुपये की लागत से और 26 स्कूलों में मरम्मत का कार्य 48 लाख 64 हजार 900 रुपये की लागत से कराया जाना था। लेकिन मॉनिटरिंग में कमियों के कारण शौचालयों का निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन तरीके से किया गया है। कुछ स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने बताया कि उन्हें इंजीनियरों को 25% कमीशन देना पड़ रहा है इसके अलावा, शौचालय निर्माण कार्य में कई गुना अधिक सामग्री का उपयोग किया गया है, जो गंभीर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। इस मामले में विभाग के सहायक यंत्री राजेंद्र ने बताया कि संसाधनों की कमी के कारण सभी शौचालयों की मॉनिटरिंग नहीं की जा सकी,लेकिन जहां मॉनिटरिंग की गई, वहां गुणवत्तापूर्ण कार्य पाया गया है सही कार्य नहीं किया जा रहा है।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रत्नेश द्विवेदी का कहना है कि स्कूल शिक्षा विभाग में शौचालय निर्माण में जमकर घोटाला और कमीशन खोरी की गई है। जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए, स्कूलों के शौचालय निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के जिला परियोजना समन्वयक फूल सिंह दिनकर का कहना है कि शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार की बात सामने आई है, जिसकी वह जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.