Logo
ब्रेकिंग
General Dheeraj Seth Moscow Visit: भारत-रूस मिलिट्री डिप्लोमेसी में नया मोड़! सेना प्रमुख के रूस दौर... NSE IPO Opening Date: कल खुल रहा है NSE का आईपीओ! जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग की पूरी डि... Bhopal News: ओवैसी की सभा के बाद भोपाल में टी. राजा सिंह की रैली की मांग; हिंदू संगठनों ने सीपी दफ्त... Ujjain Yuva Dharm Sansad 2026: उज्जैन में 17 से 19 सितंबर तक युवा धर्म संसद; संघ प्रमुख मोहन भागवत क... Madhya Pradesh Tourism Update: स्काई डाइविंग से लेकर बेतवा रिवर राफ्टिंग तक; पर्यटकों के लिए मध्य प्... Punjab Haryana 60:40 Quota Issue: चंडीगढ़ में पंजाब का हक कमजोर करने का आरोप, आप मीडिया इंचार्ज ने भ... Electricity Bill Protest in Zirakpur: मीटर रीडरों की हड़ताल का असर, गलत बिल ठीक करवाने के लिए घंटों ... Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानिए जालंधर में क्या है आज का नया... Travel Agent Fraud in Punjab: पैसों के साथ दस्तावेज लेकर विदेश नहीं भेजा, बैंक से फर्जी लोन भी निकलव... Punjab Police Guidelines for Petrol Pumps: बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल देने पर रोक, अमृतस...
Header Ad

दिल्ली में आज बरसेंगे बादल … UP-बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ी राज्यों का क्या है हाल?

0

दिल्ली में मौसम करवट बदलता नजर आ रहा है. बुधवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया. हालांकि, गुरुवार को दिल्ली में बारिश नहीं हुई, लेकिन अब मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 19 सितंबर को दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है. इसके बाद 20 सितंबर से अगले 5 दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. दिल्ली के साथ-साथ और भी कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. पहाड़ों पर बारिश कहर बनकर बरस रही है. उत्तराखंड के देहरादून में बादल फटने से भारी तबाही हुई. लोगों के घरों में पानी घुस गया और वह अपने आशियाने छोड़ने पर मजबूर हो गए.

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?

अब मौसम विभाग की ओर से आगे भी उत्तराखंड के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के देहरादून, अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, टिहरी, नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश की संभावना है. 1सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5-6 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

19 से 24 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी होने की संभावना है. 22 सितंबर को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर बहुत भारी होने की संभावना है. 19 सितंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. 19-20 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है.

19 सितंबर को केरल और माहे, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक में और 19 से 21 सितंबर तक तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. 19 सितंबर को कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और गोवा में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.