Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

दिल्ली के बाद Chandigarh उत्तर भारत का सबसे गर्म शहर, फिर छूटने लगे पसीने

0

चंडीगढ़ः पिछले 25 बरसों की चौथी सबसे ज्यादा बरसात झेलने के बाद अब सितंबर के आखिर में मौसम के तेवर पसीने छुड़ा रहे हैं। कुछ दिनों से कम न हो रही उमस के बीच अब बढ़ता तापमान गर्मी का एहसास करवा रहा है। तापमान में बढ़ौतरी के बीच सोमवार को पूरे दिन लोगों को गर्मी और उमस का तीखा एहसास हुआ। आलम ये रहा कि शाम होते होते मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली के बाद चंडीगढ़ में उत्तर भारत का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.5 जबकि चंडीगढ़ शहर में पारा 37 डिग्री दर्ज हुआ। आने वाले दिनों में भी मौसम के यही तेवर झेलने पड़ सकते है, लेकिन अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में राहत मिल सकती है।

इसलिए मौसम के तेवर तीखे हो रहे महसूस

मानसून की सामान्य से ज्यादा बारिश के बाद अचानक मौसम साफ हुआ। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अूममन मानसून की विदाई के बाद मौसम पूरी तरह साफ होने में कुछ दिनों का समय लगाता है, लेकिन इस बार मानसून की विदाई के साथ ही मौसम पूरी तरह साफ होने के तापमान में बढ़ौतरी हो रही है। दूसरा अहम कारण इस बार की भारी बारिश के बाद हवा और जमीन में नमी की भारी मात्रा में उमस ने तापमान में बढ़ौतरी के बीच गर्मी के तेवर तीखे कर दिए।

विक्षोभ बारिश के साथ ही हवाओं की गतिविधि तेज करेगी

मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। हालांकि इस गतिविधि से शहर पर कोई सीधा असर नहीं है लेकिन हिमाचल में ये विक्षोभ बारिश के साथ ही हवाओं की गतिविधि तेज करेगी। इस दौरान अगर ऊंचे पहाड़ों पर मामूली बर्फ गिर जाती है तो हवाओं की गतिविधियों से मैदानी इलाकों में भी तापमान में कमी आने के साथ ही ठंडी हवाएं मैदानों तक आने से नमी की मात्रा कम होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.