Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले में NIA का खुलासा, पढ़ें

0

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ जिला अदालत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सेक्टर-10 में कोठी के बाहर पिछले साल हुए हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में शामिल आरोपी अभिजोत उर्फ ​​बाबा के खिलाफ चार्जशीट जारी कर दी है। जांच एजेंसी NIA आरोपी विशाल और रोहन मसीह के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दायर कर चुकी है। जांच के दौरान  NIA ने कुछ महीने पहले विस्फोट की साजिश में शामिल आरोपी अभिजोत को गिरफ्तार किया था। ऐसे में अब NIA ने अब जांच पूरी कर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश कर दी है।

11 सितंबर, 2024 को रोहन और विशाल मसीह नाम के दो युवकों ने सेक्टर-10 स्थित एक कोठी में हैंड ग्रेनेड फेंका था। अमेरिका में रहने वाले आतंकी हैप्पी पासिया ने इस हमले की साजिश रची थी। उसके निर्देश पर रोहन और विशाल ने इस घटना को अंजाम दिया था। हैप्पी पासिया ने अभिजोत के जरिए आरोपियों को हथियार और अन्य सामान मुहैया करवाया था। आरोपी विशाल और रोहन के पकड़े जाने के बाद एनआईए ने अभिजोत को गिरफ्तार किया था। हाल ही में एनआईए ने प्रोडक्शन वारंट पर अभिजोत से पूछताछ भी की थी। अभिजोत ने सेक्टर-10 स्थित पंजाब पुलिस के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के घर की रेकी की और पिस्तौल व गोलियां इकट्ठी की।

ऑटो में आए थे हमलावर

रोहन और विशाल वारदात को अंजाम देने के लिए सेक्टर-43 से सेक्टर-10 तक ऑटो में आए थे। इसके बाद वे ऑटो से ही भाग गए थे। चंडीगढ़ पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि हमले में उसकी भूमिका सामने नहीं आई थी। पंजाब पुलिस भी जांच कर रही थी। उन्होंने रोहन और विशाल को ढूंढ निकाला था। इसके बाद मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.